पन्ना — मध्य प्रदेश के पन्ना में एक दर्दनाक वाक्या सामने आया है। दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने आई युवती को अचानक डिलीवरी पेन हुआ और समय से 3 महीने पहले डिलीवरी होने की वजह से बच्चे की मौत हो गई। पुलिस के बुलावे पर आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है। युवती शादीशुदा है। पति से अनबन होने की वजह से वह मायके में रह रही थी। दुष्कर्म करने वाला ससुराल का ही है।
घटना शुक्रवार को पन्ना जिले के शाहनगर थाना की है। 20 साल की युवती दुष्कर्म की FIR दर्ज कराने अपने परिवार वालों के साथ सतना के बरौंधा से आई थी।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म करने वाला युवक पन्ना जिले के कुपना घाट का है जहां उसकी ससुराल रहा है। करीब 6 मां पहले ससुराल के एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसकी शिकायत दर्ज कराने युवती थाना पहुंची थी लेकिन अचानक उसे दर्द होने लगा। परिवार वाले से उसे परिसर में उगी झाड़ियों के बीच ले गए। उसने एक 6 माह के प्रीमैच्योर मृत शिशु को जन्म दिया। परिजन वहीं पर बच्चे के शव को छोड़ दिया। मामले की जानकारी लगते ही शाहनगर पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से स्टाफ बुलाया। स्वास्थ्य टीम द्वारा थाना परिसर पहुंचकर शिशु के शव को अपने साथ ले गई।