नारी सुरक्षा-नारी सम्मान में किया गया जन जागरण
11 जनवरी से 26 जनवरी तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के द्वारा चलाए गए नारी सुरक्षा व नारी सम्मान अभियान जिले में पूरी तरह से सफल रहा है। महिला बाल विकास एवं पुलिस विभाग के संयुक्त रूप से चलाए गए उक्त अभियान में आम जनों को जागरुक करनें का प्रयास किया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए महिला सेल प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक नीरज नामदेव नें बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के द्वारा वर्चुअल कांन्फ्रेंसिंग के द्वारा नारी सुरक्षा-नारी सम्मान अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसके तहत जिले में पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत व कलेक्टर रवीन्द्र चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले के मार्गदर्शन में स्कूल कॉलेजों में कार्यक्रमों का आयोजन का युवा एवं युवतियों को जागरुक करनें का प्रयास किया गया।
आम जनता को इस अभियान में जोडऩें के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया एवं बस आपरेटर, ऑटो चालकों की बैठक कर उन्हें नारी सुरक्षा के प्रति उत्प्रेरित किया गया है। इस योजना के शुभाकरण गुड्डी के पोस्टर, बैनर ऑटो, बसों, सार्वजनिक स्थानों में लगाए गए थे। जिससे आम जन नारी सुरक्षा व नारी सम्मान के इस अभियान से जुड सकें। उन्होनें बताया कि शहर व जिले भर के स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को नारी सुरक्षा व नारी स मान के प्रति सपथ दिलाई गई एवं उक्त अभियान से संबंधित रंगोली, वाद विवाद आदि की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई एवं हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया था।
इस अभियान की यूथ आइकोन थीं मान्या पाण्डेय
जिले में चलाए जा रहे नारी सुरक्षा-नारी सम्मान अभियान की यूथ आइकान जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के द्वारा देश की सबसे छोटी लोकगायिका बाल कलाकार मान्या पाण्डेय को बनाया गया था। नारी सुरक्षा-नारी सम्मान पर बाल कलाकार मान्या पाण्डेय के द्वारा बघेली बोली में गाया गया गीत दुर्गा बनजा बहिनी करा संघार, तुपक बनजा बहिनी करा तुम बार को सोशल मीडिया में काफी पसंद किया गया है। पुलिस विभाग व महिला बाल विकास विभाग के द्वारा नारी सुरक्षा व नारी सम्मान अभियान के तहत युवाओं व आम जनों को जन जागरुक करनें का हर संभव प्रयास किया गया। महिला बाल विकास विभाग के द्वारा जिले भर में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कर लोगों को समझाईश भी दी गई