ग्वालियर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र में एक शिक्षक ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। गोली चलने की यह आवाज एक घर से आई थी। दिन में बंदूक की फायरिंग की आवाज सुनकर रहबासियो में हड़कंप मच गया। हालाकि कुछ लोग हिम्मत जुटाकर घटनास्थल पर पहुंच गए। पता चला कि किसी महिला पर गोली दागी गई है। उसे गंभीर अवस्था में ग्वालियर रेफर किया गया है। बताया गया है कि पत्नी भी शिक्षक है। समाचार लिखे जाने तक दोनों के बीच विवाद का कारण पता नहीं चला था।
बता दे कि गोली चलने का यह मामला विजयपुर थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 3 का है। पुलिस के अनुसार वार्ड के भोई मोहल्ला में यह फायरिंग हुई। जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम लाला बाथम बताया जा रहा है। अपनी पत्नी की हत्या की कोशिश करने वाला पति पेशे से शिक्षक है। घायल महिला का नाम भावना बाथम है और वे भी पेशे से शिक्षिका हैं। उनको गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विजयपुर ले जाया गया जहां से ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। डाक्टर्स के अनुसार शिक्षिका के हाथ और गर्दन में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि पति लाला बाथम ने घरेलू विवाद के चलते अपनी शिक्षिका पत्नी को गोली मारी।