जिले के प्रभारी मंत्री रामकिशोर कावरें नानो का प्रथम आगमन पर जहां स्थानीय सामुदायिक भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया वही अपने संबोधन मे मंत्री ने अधिकारियों को साफ साफ शब्दों मे कह दिया है कि अगर भाजपा के एक भी कार्यकर्ता के ऊपर कुछ भी हुआ या अपमान जनक भाषा शैली का उपयोग किया गया तो उनकी खैर नही। मंत्री जी अपना बड़ा स्वागत देखकर फूले नही समाये और संबोधित करते हुए कहा कि मै रामकिशोर कावरें यह वचन देता हूं कि उमरिया के भाजपाईयों का अगर जरा सा भी अपमान हुआ तो उस संबंधित अधिकारी को किसी लायक नही छोड़ा जायेगा।
बता दें की जिले मे अपने प्रथम नगर आगमन पर जिले के प्रभारी मंत्री ने मंच से खुलेआम अधिकारियों को धमकी देते हुए कहा कि अगर भाजपा के कार्यकर्ताओं का किसी भी प्रकार का अपमान हुआ या किया गया तो मुझसे बुरा कोई नही होगा, मंत्री ने यहां तक कह दिया कि अधिकारी अपने दायरे मे रहकर काम करें। दरअसल आज उमरिया में अपने प्रथम नगर आगमन पर सामुदायिक भवन मे आयोजित कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन को मंत्री रामकिशोर कावरें नानो संबोधित कर रहे थे।
मीडिया के द्वारा किये गए सवाल पर जिले के विकास के बारे में पूछने पर बताये कि पूरा विकास होगा, मुख्यमंत्री के रोडमैप के आधार पर सारा विकास होगा। हम लोग विकास पर भरोसा रखने वाले लोग हैं। वहीं कहे कि भारतीय जनता पार्टी पंडित दीन दयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद पर भरोसा करने वाली पार्टी है। वहीं कोरोना के दूसरी लहर में मध्यमवर्गीय परिवार की स्थिति खराब होने की बात पर बोले कि प्रधानमंत्री जी ने, मुख्यमंत्री जी ने गरीब परिवारों की चिंता की और अपनी बात सुनाते रहे। वहीं जिले को सौगात के मामले में बोले कि आया तो हूँ, कुछ करके जाऊंगा तब आप पूछेंगे तो ठीक रहेगा, वहीं आक्सीजन प्लांट अभी तक नही लगने के बारे में कहे कि आप इंतजार कीजिये और बाकी बातों का बिना जबाब दिए चल दिये।