जबलपुर -शुक्रवार रात से जारी बारिश के कारण खराब हुए मौसम एक बार फिर यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बना जबलपुर डुमना विमानतल पर बादल छाए और बारिश होने के कारण दिल्ली-जबलपुर प्लाइट उतर नहीं पाई। विमान ने जबलपुर में उतरने के लिए 4 बार प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाया। अंत: विमान ने आसमान में चक्कर काटने के बाद इन्हें बनारस में उतारा गया।
जानकारी के अनुसार सुबह दिल्ली से जबलपुर आने वाला इंडिगो का विमान अपने तय समय 7 बजकर 30 मिनट पर आ गया था, लेकिन खराब मौसम के कारण इसे नीचे उतरने की अनुमति नहीं दी गई। विमान को बनारस भेज दिया गया। बाद में यह विमान 9 बजकर 30 मिनट पर बनारस में उतारा गया। हलांकि मौसम सही होते ही 11.20 में जबलपुर प्लाइट वापस आ गई।
मालूम हो कि शुक्रवार की रात से बारिश होने की वजह से खराब हुए मौसम के कारण यह स्थिति बनी मुंबई की फ्लाईट पहुंची लखनऊ देर रात से जारी बारिश और खराब मौसम के कारण एयरलाइंस के आवागमन पर असर पड़ा है। एक ओर जहां दिल्ली से जबलपुर आने वाली फ्लाईट दो से तीन घंटे लेट थी तो वहीं, मुंबई के विमान को भी लखनऊ में उतारना पड़ा यात्रियों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा यात्रियों का आरोप है कि डुमना एयरपोर्ट प्रबंधन कोई भी अनाउंस नहीं कर रहा है जिसको लेकर यात्री काफी परेशान नजर आ रहे हैं।