आत्मघाती कदम के साथ फेसबुक पर लाइव था नीरज,बरगवां के युवक ने शहडोल के कंचनपुर में लगाया फांसी, भाकपा नेता समेत दो अन्य महिलाओं पर लगाया प्रताडऩा का आरोप
सिंगरौली 30 जुलाई। बरगवां के एक युवक ने शहडोल जिले के सोहागपुर थानांतर्गत कंचनपुर नेशनल हाईवे 43 के समीप पेेंड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। यह वारदात बीती रात गुरूवार-शुक्रवार की मध्य की है। युवक ने फेसबुक पर लाइव करते हुए फांसी के फंदे पर झूल गया। जहां पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। वहीं फांसी फंदे पर झूलने के पूर्व युवक ने सिंगरौली के भाकपा नेता सहित दो महिलाओं पर प्रताडऩा का गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी व्यथा सुनाया है। फिलहाल सोहागपुर थाने की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गयी है।
जानकारी के अनुसार शहडोल जिले के सोहागपुर थाना अंतर्गत कंचनपुर नेशनल हाईवे 43 के किनारे बने स्टार ढाबा परिसर में लगे पेड़ पर एक अज्ञात युवक का फांसी में लटकता हुआ शव मिला। जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने सोहागपुर पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां खड़ी एक मोटर साइकिल के इंजन नम्बर से युवक का पता लगाया, तो पता लगा कि सिंगरौली जिले के बरगवां निवासी नीरज गुप्ता है। जिसकी सूचना पुलिस ने परिजनों को दे दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की पड़ताल में जुट गई है। यहां बताते चलें कि युवक फांसी लगाकर आत्महत्या करने से पहले युवक नीरज ने फेसबुक लाइव किया। जिसमें उसने अपनी आप बीती बताई व कुछ लोगों की प्रताडऩा से तंग आकर खुद को मौत के हवाले कर रहा की बात भी कह रहा है।
भाकपा नेता व दो महिलाओं पर लगाया प्रताडऩा का आरोप
फांसी के फंदे पर झूलने के पूर्व नीरज केशरवानी पिता मुन्नीलाल केशरवानी पहले फेसबुक पर लाइव हुआ और उसने अपने साथ हुई ज्यादती व प्रताडऩा के बारे में कहानी बताया। करीब 20 मिनट तक वह अपनी कहानी लाइव के माध्यम से बताता रहा। तत्पश्चात उसने खुद की मोटर साइकिल खड़ी कर मोबाइल को कहीं पर रख अर्जेस्ट करते हुए पेंड़ पर चढ़ा और रस्सी के माध्यम से फांसी के फंदे पर झूल गया। फेसबुक लाइव में करीब 1 घण्टा 43 मिनट तक रिकार्डिंग हुआ है। हालांकि उसकी मौत फंदे पर झूलते ही हो गयी थी।
युवक कईयों पर लगा चुका है आरोप
जानकारी के मुताबिक युवक नीरज केशरवानी ने विप्रो कंपनी, महान हिण्डालको के मालिकान के साथ-साथ देश के अन्य नामी गिरामी कंपनियों पर आरोप लगा चुका है। तत्पश्चात जिले के कुछ पत्रकारों पर भी आरोप लगा चुका था। मृतक के ऊपर बरगवां थाने में गंभीर अपराध भी दर्ज है। उसने शहडोल जाकर फांसी के फंदे पर क्यों झूला इस बात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
इनका कहना है
कंचनपुर नेशनल हाइवे 43 के किनारे एक पेंड़ की डाली में बरगवां निवासी नीरज नामक युवक फांसी के फंदे पर बीती रात झूल गया। मोटर साइकिल एवं मोबाइल घटना स्थल से बरामद हुआ है। मोटर साइकिल के नंबर सर्च करने पर मृतक के नाम गांव का पता चला। आत्महत्या क्यों किया है इसकी जांच की जा रही है।
मुकेश वैश्य,एएसपी, शहडोल
वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जाएं
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=4342167599211587&id=100002551708728&sfnsn=wiwspmo