दतिया– 01-अगस्त-20210 — जिले में 3 दिन से लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश से पूरा जिला सरोवर हो चुका है ।अधीक्षक भू-अभिलेख दतिया से प्राप्त जानकारी अनुसार 01 जून 2021 से 01 अगस्त 2021 तक जिले में कुल 262.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिसमें दतिया में 279 मि.मी., सेवढ़ा में 327 मि.मी. और भाण्ड़ेर में 181 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि में जिले में कुल 317 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिसमें दतिया में 333 मि.मी., सेवढ़ा में 359 मि.मी. और भाण्ड़ेर में 259 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। 01 अगस्त 2021 को जिले में कुल 5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें सेवढ़ा में 5 मि.मी., दतियाऔर भाण्ड़ेर में वर्षा की स्थिति निरंक रही। गत वर्ष आज दिनांक को जिले में कुल 4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिसमें सेवढ़ा में 12 मि.मी., दतिया और भाण्ड़ेर में वर्षा की स्थिति निल रही थी। उल्लेखनीय है कि जिले कि औसत सामान्य वर्षा 870.8 मि.मी. है।
Breaking News
- Singrauli news : होली पर बेची जानी थी अवैध शराब, गोरबी पुलिस ने पकड़ा
- Singrauli news : DPS प्रबंधन पर लटकी तलवार पहुंचा हाई कोर्ट, आरटीई के तहत नहीं हुए प्रवेश, संख्या से तीन गुना कर दिया नामाकंन
- Singrauli news : केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ सड़क पर AAP कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रानी अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ विरोध प्रदर्शन
- Singrauli news : नगर निगम आयुक्त के नेतृत्व में हटाया गया अवैध अतिक्रमण
- Singrauli news : आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गयाविरोध प्रदर्शन
- Singrauli news : व्यय प्रेक्षक ने एस.एसटी,एफएसटी व्यय टीम में लगे अधिकारियो के साथ की बैठक
- Singrauli news : आजीविका मिशन के सदस्य जगह जगह रैली निकाल कर मतदाताओ को कर रही है जागरूक
- Singrauli news : जिले में अग्निवीर भर्ती रैली से संबंधित सेसन ड्राईव सम्पन्न
- Singrauli news : एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों हेतु पचमढ़ीमेंदो दिवसीय संचार कार्य शाला का किया गया आयोजन