भिंडः मध्य प्रदेश के ग्वालियर, भिंड और शिवपुरी जिले में बारिश से बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए थे। हालांकि पानी बंद होते ही राहत बचाव कर लगाता तेजी से चल रहा है। भिंड में भी राहत कार्य कर प्रभावित लोगों को भोजन सहित रहने के इंतजाम किए जा रहे हैं इस बीच जिले के SP मनोज सिंह की जुड़वा बेटियों ने अनूठी पहल की है. उन्होंने खुद कमाए हुए पैसों से सैनेटरी पैड खरीदे और बाढ़ पीड़ित महिलाओं को बांटे. दोनों बहनों ने अपने बिजनेस से बीस हजार कमाए थे, जो उन्होंने इन पीड़ित महिलाओं को समर्पित कर दिए.
दरअसल, SP सिंह की जुड़वा बेटियां नव्या-भव्या वक्त-वक्त पर सोशल वर्क करती रहती हैं. इस बार इन दोनों ने बाढ़ पीड़ित महिलाओं की परेशानी को समझा और उनके लिए सैनेटरी पैड की व्यवस्था की. दोनों भिंड जिले के गांव-गांव घूम रही हैं और मदद चाहने वालों की मदद कर रही हैं। नव्या-भव्या ने बताया कि वे पिछले 4 सालों से यह ऑनलाइन शॉपिंग एप चला रही हैं. रीडिंग मैजिक नाम के इस एप पर नोटपैड बुक्स और स्टीकर समेत की वस्तुएं ऑनलाइन बेची जाती हैं. इससे इन्हें जो प्रोफिट होता है उसे किसी न किसी तरह के सोशल वर्क में इस्तेमाल किया जाता है. इस बार जब दोनों बहनों ने भिंड जिले में आई बाढ़ और उसके बाद होने वाली परेशानी को देखा तो उन्होंने मदद करने का सोचा.
जब दोनों बहनों ने भिंड जिले में आई बाढ़ और उसके बाद होने वाली परेशानी को देखा तो उन्होंने अपने स्तर पर मदद करने का सोचा। इसमें दोनों बहनों का मार्गदर्शन उनके पिता एसपी मनोज सिंह और उनकी मां रुचि सिंह ने किया, क्योंकि खुद एसपी मनोज सिंह और उनकी पत्नी समय-समय पर समाज सेवा के कार्य करते रहते हैं। अपने माता-पिता को समाज सेवा के कार्य करते देखते हुए बेटियां भी प्रेरित हुई और बेटियां भी इसी राह पर आगे बढ़ रही हैं। दोनों बहनों ने पिछले दिनों ऑनलाइन सेल से हुई कमाई के बीस हजार के सेनेटरी पैड खरीदे हैं और अब दोनों बहनें बाढ़ पीड़ित महिलाओं के बीच पहुँचकर सेनेटरी पैड वितरित कर रही है। दोनों बहनों ने बताया कि चाहे भूकंप आए बाढ़ आए या और कोई परेशानी हो लेकिन पीरियड कभी नहीं रुकते हैं इसलिए इस परेशानी को कम करने के लिए हमने यह सोचा है। और अब इसी उद्देश्य के चलते बाढ़ पीड़ित महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड खरीदे हैं और अब यह सेनेटरी पैड जरूरतमंद महिला को वितरित किए जा रहे है।
दोनों ने इसकी शुरुआत उन्होंने कलेक्टर सतीश कुमार को पैड देकर की। दोनो बेटियों के इस अनूठी पहल की तारीफ कलेक्टर भी कर रहे है उनका कहना है दोनो जुड़वा बहनों की तरह अन्य संस्था समाजसेवी लोगो को सामने आकर पीड़ितों की मदद करना चाहिए। इतना ही नही सेनेटरी पैड बनाने बाले संचालक अनुराग पेड़वाला की भूमिका भी अहम मानी जाती है। उन्होंने 26 रुपये का प्रति पैड की कीमत को मात्र 10 रुपये में दिया। उनका कहना है कि बाढ़ पीड़ितों के नाम से जो संस्था या समाज सेवी पैड खरीदेगा तो उसे डाउन पैमेंट में भुगतान करना होगा।