दतिया — नाग पंचमी का दिन सुनते ही हमारे मन मस्तिष्क में बीन की धुन सुनाई देने लगती है। जी हां हम आपको नाग पंचमी के दिन एक सपेरन के बारे बताने जा रहे है। जिसने अपने पति की मृत्यु के बाद पति से सीखी हुई साँप पकड़ने की कला को अपनी आजीविका का साधन बना लिया। जिससे कमला योगी दतिया के लोगो के बीच सपेरन के नाम से मशहूर है ओर लोग कमला से सर्प पकड़ने की समस्या लेकर आते है तो वो लोगो के घर, मकानों में जाकर साँप को पकड़ सर्प दोष की समस्या का निवारण करती हैं।
बता दे कि दतिया के आनंद टाकीज के पास रहने बाली कमला योगी 35 साल पहले हुई अपने पति की मृत्यु के बाद से ही साँप पकड़ने का काम कर रही है। दतिया में वह हजारो लोगो के घरों में जाकर विभिन्न प्रजातियों के साँप पकड़ जंगल मे सुरक्षित छोड़ चुकी हैं। हम आपको बता दे कि कमला को करीब 35 साल से साँपो को पकड़ने का काम कर रही है। जिससे उनका घर चलता है। घर की माली हालत ठीक नही है जिससे कारण उन्होंने पति द्वारा सिखाई हुई सांप पकड़ने की कला एवं दीक्षा को अपना जीवन का हथियार बना लिया। ओर आजतक वह लोगो के घरों पर जाकर निकलने बाले साँपो को पकड़ती है वह पकड़ने के बाद जंगल में छोड़ देती है। इस काम ने उन्हें एक सपेरन की पहचान दी है।
उल्लेखनीय है कि कमला योगी के पति भी साँप पकड़ने का काम करते थे और लोगो का मनोरंजन कर छोड़ देते थे। कमला के पति को साँप पकड़ने और उनके जहर से बचने की बड़ी विद्या हासिल थी। जिसके बाद कमला के पति ने अपने विरासत के रूप में सांप पकड़ने की कला को अपनी पत्नी को सौप गए। जिसके बाद से कमला का साँपो को पकड़ना जारी है।
यहाँ हम बता दे कि कमला के पास अभी वर्तमान में एक काली नागिन (मादा) है। जिसकी कमला योगी उसकी सैकड़ो वर्ष की उम्र होने का दावा करती है। लेकिन उनका यह दावा कितना सही है यह हम नही कह सकते। पर उनका मानना है उनके पास काली नागिन की उम्र 500 साल है। कमला बताती है कि उन्हें हर प्रजाति के साँपो की जानकारी है। जिसमें वेहद जहरीले वाइपर, कारीगरार, चीतल है। कारीगरार ओर चीतल जैसे साँपो के काटने का इलाज तक नही है। कमला पति द्वारा सिखाई गई साँप पकड़ने की कला को जारी रखते हुए अपने बेटे को सीखा रही है। कमला बताती है कि सांप पकड़ने के इस कार्य को करने के लिए कोई विशेष औजारों से ज्यादा दवाई पर विश्वास करती है, जिसे वह मंत्रोच्चारण के जरिये दीपाली पर सिद्ध करती है। जिससे साँप पड़कते समय अगर जहरीला साँप काट भी ले उसके जहर का असर नही होता।
घरों में सर्प निकलने की समस्या का निवारण
कमला योगी घरों में सालों से साँपो की निकलने की समस्या का निवारण भी करती है। वह इसके के लिए विशेष पूजा कर काले उर्द पढ़कर देती है। जिससे घरों में साँप निकलना बंद हो जाते है।कमला योगी साप पकड़ते समय जरा भी डर नही है और वह साँप पकड़ने के बाद घर ले जाती है। जिससे परिवार के बच्चे साँप से खेलते है। वही कमला का कहना है कि जब मैं शहर में साँपो को पकड़ कर लोगों की मदद कर सेवा कर रही हूँ। तो इस पर प्रशासन भी मदद करे। प्रशासन इस कार्य हेतु मदद की उम्मीद रखती है जो आज तक नही मिली। प्रशासन उनको इस कार्य को प्रोत्साहित कर आंगे बड़ा सकता है। जिससे उनके ओर उनके परिवार की मदद भी होगी।