दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया में अल्पसंख्यक नेता शहजाद खान की हत्या कांड में फरार चल रहे तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 8, 8 हजार का इनाम घोषित किया था। रविवार को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हत्याकाण्ड के मुख्य आरोपी पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नाहर सिंह यादव के पुत्र पूर्व पार्षद हर्ष यादव और उसके दो साथी रविन्द्र खटीक, अनिल भूमिदानी को गिरफ्तार कर राहत की सांस ली है।
बता दे कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्याकाण्ड में प्रयुक्त 32 बोर की पिस्टल भी बरामद कर ली। बता दे कि हत्याकांड के बाद मध्यप्रदेश में सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया था। स्वंम गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी.डी शर्मा कांग्रेस पर हमलावर हो गए थे। दरअसल दतिया में पुरानी रंजिश को लेकर पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नाहर सिंह यादव के पुत्र पूर्व पार्षद हर्ष यादव अपने साथियों के साथ अल्पसंख्यक नेता की पत्थरों से कुचलकर और गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया था। इस हाई प्रोफाईल हत्याकाण्ड के बाद एसपी अमन सिंह राठौड़ ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर आठ आठ हजार रुपए का इनाम घोषित कर आरोपियों की चल अचल संपत्ति को भी कुर्क करने की तैयारी कर ली थी। आरोपियों की सघन तलाश में जुटी थी कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियों के घरों पर लगातार दबिश जारी थी 6 सितंबर को आरोपी हर्ष यादव पुत्र नहार सिंह यादव , रविंद्र खटीक पुत्र बाली उर्फ बाल किशन, अनिल भूमिदानी पुत्र लक्ष्मण प्रसाद को अंगूरी बैराज से गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।