सास सहित देवर देवरानी ने दिया साथ,महिला की हालत गंभीर, 90 फीसदी जली
शिवपुरी-जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के ग्राम रमपुरा अछरोनी में पति के पार्टी से लेट लौटने पर पत्नी झगड़ी तो पति ने उसे जिंदा जला दिया। महिला की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। मृतिका के बयानों के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रमपुरा अछरोनी निवासी कुलवंत सिंह गांव का आरएमपी डॉक्टर है। वह शनिवार की रात पत्नी को बिना बताए पार्टी में रुक गया और खाना खाकर घर लौटा इसी बात पर उसकी पत्नी भारती उम्र 25 साल व उसके बीच विवाद हो गया। इसी के चलते कुलवन्त ने पत्नी पर केरोसिन डाल कर उसे आग लगा दी। इस जघन्य आपराधिक वारदात को अंजाम देते समय उसकी सास बती बाई, देवर अविनाश, देवरानी सावित्री ने भी कुलवन्त का बराबर से सहयोग किया। महिला अपनी जान बचाने के लिए दौड़ती हुई घर के बाहर भागी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, महिला को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। महिला के बयानों के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अविनाश को गिरफ्तार कर लिया है भारती की हालत गंभीर बनी हुई है