जबलपुर — जुलूस निकालने को लेकर गोहलपुर के मछली मार्केट में मंगलवार दोपहर जमकर उपद्रव किया गया। मछली मार्केट में ईद मिलादुन्नबी जुलूस में जमकर बवाल हो गया। जुलूस निकाल रही भीड़ ने पुलिस पर जलते हुए पटाखे फेंके और पथराव कर दिया। फिलहाल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। जलते पटाखों की जद में आए व पत्थरबाजों का निशाना बने कुछ जवानों को चोटें आई हैं।
बता दें कि जिले में धारा 144 लागू है जुलूस निकालने पर पाबंदी के बावजूद कई स्थानों में सुबह-सुबह सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। नारे लगाते हुए जुलूस निकालने का प्रयास करने लगे। साथ ही डीजे बजा रहे थे पुलिस ने उपद्रवियों को रोका तो कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस के ऊपर जलते हुए पटाखे फेक दिए। जहां जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने शरारती तत्वों पर न केवल आंसू गैस के गोले छोड़े बल्कि लाठियां भी जमकर भाजी।घंटों चले पथराव, आतिशबाजी व आंसू गैस के गोलों के बीच शरारती तत्वों की तरफ से शांति का संदेश भेजा गया। शांति चाहने वालों ने कहा कि धार्मिक आयोजन के लिए जुलूस निकालने उन्हें रास्ता दिया जाए। प्रशासन-पुलिस ने संयम का परिचय देते हुए अपने कदम पीछे हटाए, जिसके बाद जुलूस निकाला गया और क्षेत्र में हालात सामान्य हो पाए। पूरे घटनाक्रम की पुलिस ने वीडियोग्राफी कराई है और उसी के आधार पर माहौल बिगाड़ने बालों को चिन्हित कर मामला दर्ज किया जा रहा है।
सुबह से ही एक्टिव हो गए शरारती तत्व
आज सुबह से ही रद्दी चौक में सुबह से ही तनाव की स्थिति बनी हुई थी। काफी संख्या में शरारती तत्व जमा होकर कुछ योजना बना रहे थे लेकिन समय रहते पुलिस ने मामले को अंडर कंट्रोल करते हुए शरारती तत्व को खदेड़ दिया। दरअसल जुलूस निकालने पर पाबंदी के बावजूद दोनों क्षेत्रों में सुबह-सुबह सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। नारे लगाते हुए जुलूस निकालने का प्रयास करने लगे। बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। टीआइ अधारताल शैलेष मिश्रा, ओमती एसपीएस बघेल ने बताया कि माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों को चिन्हित कर लिया गया है।
एसपी ने संभाला मोर्चा
बंद कर दो एएसपी रोहित काशवानी, एसडीएम नम: शिवाय अरजरिया, सीएसपी अखिलेश गौर, दीपक मिश्रा, रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी, टीआइ प्रफुल्ल श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता समेत तमाम अधिकारी मोर्चे पर डटे रहे। शरारती तत्वों और पुलिस के बीच झड़प की शुरुआत दोपहर करीब तीन बजे हुई। हालात बिगड़ते देख कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा भी मौके पर पहुंचे।