भोपाल: राजपूत और सवर्ण समाज (Rajput Samaj) की महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना (Karni Sena) ने ना केवल मंत्री बिसाहूलाल के घर का घेराव कर पुतला फूंका बल्कि उन्हें खुली धमकी देते हुए उनके मुंह में कालिख पोतने तक की बात कह दी करणी सेना की धमकी का इस कदर असर हुआ कि मंत्री ने 24 घंटे के भीतर करणी सेना से माफी मांग ली।
बता दें कि खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह अनूपपुर में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सवर्ण समाज की महिलाओं के लिए अभद्र टिप्पणी कर दी थी जिसके बाद से नाके पर अनूपपुर में बल्कि प्रदेश की सियासत गरमा गई थी जिसके राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना भोपाल ने मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Minister) के मंत्री बिसाहूलाल के घर का घेराव कर पुतला फूंका. शिवराज सिंह (Shivraj Singh) के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह (Bisahulal Singh) के बयान का महिलाओं ने भी पुतला फूंक कर विरोध दर्ज किया और बिसाहूलाल को पद से हटाने की मांग की.
विवादित बयान के बाद मंत्री बिसाहू लाल का यू टर्न, स्वर्ण महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी पर मांगी माफी pic.twitter.com/QxYENBbdc3
— vindhyanews (@vindhyanews_in) November 28, 2021
बिसाहूलाल सिंह के महिलाओं पर दिए विवादित बयान पर सुमन स्वराज ने कहा कि समाज में इस प्रकार की दूषित मानसिकता के लोगों की जुबान काट देना चाहिए और बीच चौराहे पर फांसी पर लटका देना चाहिए, जिससे आने वाले समय मे कोई भी नारी शक्ति का अपमान न कर सके.करणी सेना ने मुख्यमंत्री जी से भी अपील की, कि ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर करें, जिससे कि प्रदेश में सुशासन व्यवस्था बनी रहे अन्यथा राजपूत समाज को मजबूरी में स्वाभिमान के लिए सड़कों पर उतर कर हथियार उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा.
मध्य प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल ने स्वर्ण महिलाओं के लिए किया आपत्तिजनक टिप्पणी pic.twitter.com/RRWFJTCdez
— vindhyanews (@vindhyanews_in) November 28, 2021