भारत में लोग आपस में बातचीत करते हुए ‘घंटा’ शब्द का प्रयोग करते हैं। इसका अर्थ क्या होता है?
घन्टा" शब्द नकारात्मक भाव को व्यक्त करता है। यह परिस्थिति के अनुसार क्रोध , झुंझलाहट, या मनोरंजन के भाव व्यक्त करता है। परंतु यह "Fuck" का समानार्थी नहीं है , हाँ "NO" के समानार्थी हो सकता है।

घंटा प्रश्न पढ़कर पर पहले तो हँसी आयी फिर सोचा इसका उतर लिखा जाए की नहीं। क्योंकि इसका उतर लिखते समय अंग्रेज़ी की गलियों से तुलना होगी और फिर शायद ये उतर मर्यादा की सीमा से बाहर होगा।पर फिर विचार आया की आज का नवयुवक इससे भी बड़े बड़े शब्द का प्रयोग करता है। लड़कियों अंग्रेज़ी में भी “F” शब्द इस्तेमाल करती है तो फिर हर्ज ही क्या है एक उतर घंटालिखने में।
वार्तालाप के दौरान जब कोई बात हजम नही होती है तो अक्सर लोग “घंटा “शब्द का इस्तेमाल करते है।अलग शब्दों में इसका अर्थ “ठेंगा”भी होता है।हाँ अगर घंटा की जगह “घंटे से” कहा जाता है तो ये ज़रूर अपशब्द होगा।
घंटा मूल रूप से समय से जुड़ा है पुराने समय की दीवार घड़ी में एक बड़ा pendulum होता था जो हर एक घंटे में हिलता था। कदाचित ये pendulum की तुलना पुरुष लिंग से की गयी। और फिर इससे गाली देने के लिए इस्तेमाल कर लिया गया।वर्तमान काल में घंटा अंग्रेज़ी के “Fuck” शब्द की ही तरह हिंदी में इस्तेमाल होता है। आप इसे कही भी प्रयोग कर सकते है (अपने क़रीबी मित्रों के साथ)
घन्टा” शब्द नकारात्मक भाव को व्यक्त करता है। यह परिस्थिति के अनुसार क्रोध , झुंझलाहट, या मनोरंजन के भाव व्यक्त करता है। परंतु यह “Fuck” का समानार्थी नहीं है , हाँ “NO” के समानार्थी हो सकता है। उदाहरण के लिए –
1- प्रश्न – इन्टरव्यू कैसा हुआ ? उत्तर – “घंटा” हुआ।
2- प्रश्न – स्कूल की टीम अच्छा खेली। उत्तर – “घंटा” खेली।
3-प्रश्न – पिक्चर कैसी थी ? उत्तर – “घंटा” थी।
इस प्रकार के अनेक सवाल – जबाव दैनिक वार्तालाप में होते रहते हैं। यह शब्द अधिकतर उत्तर भारत में प्रयोग होता है।