Mahindra Thar : महिंद्रा की थार 5 डोर वेरिएंट का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। पहले खबर आई थी कि इस कार को अगस्त में लॉन्च किया जाएगा(to be launched in august)। पर ऐसा लग रहा था कि जिम्नी के बाजार में उतरने के साथ ही थार भी दस्तक देगी, लेकिन अब खबर कुछ और है। थार के दीवानों को अब 5-डोर वेरिएंट (5-Door Variant) के लिए इंतजार करना होगा। हालांकि जिम्नी के जून में ही बाजार में आने की जानकारी है। मारुति सुजुकी ने जिम्नी (Maruti Suzuki Jimny)को ऑटो एक्सपो 2023 में लॉन्च किया था, तब से इस एसयूवी की 30 हजार से ज्यादा यूनिट बुक हो चुकी हैं।
Mahindra Thar : जबकि महिंद्रा थार की अब तक 1 लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं। खास बात यह है कि अब तक थार का सीधा मुकाबला फोर्स गोरखा से है। अब दोनों कारों के 5-डोर वैरिएंट लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, थार के 5-डोर वेरिएंट को अब 2024 में लॉन्च किया जाएगा। माना जा रहा है कि इसे 2024 ऑटो एक्सपो में शोकेस किया जाएगा।
क्या होगा 5 डोर में खास
महिंद्रा थार 5 डोर वेरिएंट में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। सबसे बड़ा बदलाव कार के व्हीलबेस और शेप में होगा। जैसे-जैसे कार का आकार थोड़ा बड़ा होगा, वैसे-वैसे थार का व्हीलबेस भी बढ़ेगा। इससे थार पर ज्यादा जगह बनेगी। कार का बूट स्पेस भी बढ़ेगा और पिछली सीट में ज्यादा जगह मिलेगी। वहीं, थार में सबसे बड़ा बदलाव जो देखने को मिलेगा वह है हार्ड टॉप। कंपनी इस वेरिएंट को सॉफ्ट टॉप में नहीं लॉन्च करेगी, यह सिर्फ हार्ड टॉप में आएगा।
फीचर्स भी नए
इस बार कंपनी सनरूफ देने जा रही है। इसके अलावा कार में कई नए फीचर्स जोड़े जाएंगे। वाहन में 6 एयरबैग लगाए जा सकते हैं। साथ ही इसके इंफोटेनमेंट सिस्टम को भी अपग्रेड किया जाएगा। साथ ही कुछ और सिक्यॉरिटी फीचर्स जोड़े जाएंगे।
हालांकि कंपनी इंजन में कोई बदलाव नहीं करने जा रही है। 5-डोर वैरिएंट को उन्हीं पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ लॉन्च किया जाएगा, जो वर्तमान में थार को पावर देते हैं। साथ ही, ऑटोमैटिक और मैन्युअल ट्रांसमिशन विकल्प वही रहेंगे जो अब तक 3-डोर पर दिए जाते रहे हैं। हालांकि कंपनी इसमें बदलाव कर टायर का साइज बढ़ा सकती है। वहीं अलॉय के डिजाइन में भी कुछ बदलाव हो सकते हैं।