Royal Enfield : desk report – 2021 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (2021 Royal Enfield Classic 350) को हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। भारतीय बाजार में इसका सीधा और कड़ा मुकाबला Honda का Forza स्कूटर से है। Honda CB350 RS Cafe Racer की सबसे खास बात यह है कि यह बाइक भी E20 फ्यूल से चलेगी। E20 ईंधन इथेनॉल और गैसोलीन का मिश्रण है, जिसमें 80 प्रतिशत गैसोलीन और 20 प्रतिशत इथेनॉल (80 percent gasoline and 20 percent ethanol) होता है।
Royal Enfield : अगर आप बुलेट स्टाइल बाइक (bullet style bike) खरीदना चाहते हैं तो कुछ दिन इंतजार करें। Honda Motorcycles and Scooters India अपनी नियो-रेट्रो स्टाइल वाली बाइक CB350 का कैफे रेसर वर्जन 2 मार्च को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वली है। इससे पहले कंपनी CB350 के H’ness और RS वर्जन लेकर आई थी। इस बाइक का नाम होंडा CB350 RS कैफे रेसर है। हालांकि इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान होना बाकी है। हालांकि कहा जा रहा है कि कंपनी इसे 2 मार्च को लॉन्च करेगी। आइए जानते हैं कि होंडा इस बाइक में क्या खास फीचर्स देने जा रही है।
E20 फ्यूल पर चलेगी (Will run on E20 fuel)
Honda CB350 348cc सिंगल सिलेंडर इंजन के साथ आती है। कहा जा रहा है कि यही इंजन कंपनी ने ‘कैफे रेसर’ वर्जन में भी लगाया है। हालांकि ये OBD2 अनुपालन के लिए बदल जाएंगे। इस बाइक की सबसे खास बात ये है कि ये भी E20 फ्यूल से चलेगी। E20 ईंधन इथेनॉल और गैसोलीन का मिश्रण है, जिसमें 80 प्रतिशत गैसोलीन और 20 प्रतिशत इथेनॉल होता है।
पावरफुल इंजन (powerful engine)
इस बाइक का इंजन काफी पावरफुल होगा। मौजूदा समय में यह इंजन 5,500 आरपीएम पर 20.8बीएचपी की पावर और 3,000 आरपीएम पर 30 एनएम का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इस बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स भी होगा।
देखते ही रह जाएंगे लुक
कैफे रेसर बाइक का डिजाइन काफी आकर्षक है। कंपनी ने इसमें क्रोम का इस्तेमाल किया था। डिजाइन में बदलाव के अलावा, CB350 कैफे रेसर में कोई बड़ा अपग्रेड नहीं किया गया है। इस बाइक में पारंपरिक कैफे रेसर का इस्तेमाल नहीं किया गया है। साथ ही इस बाइक के फुटपेग पोजिशनिंग में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। CB350 कैफे रेसर को हाल ही में एक विशेष क्लोज-डोर इवेंट में प्रदर्शित किया गया था। बाइक में नई हेडलैंप फेयरिंग के साथ रियर सीट काउल और छोटी फ्लाईस्क्रीन मिलेगी, जो इसे शानदार लुक देगी।
रॉयल एनफील्ड की ‘धड़कन’ बढ़ेगी (Will be left to see the look)
इस बाइक में एलईडी लाइटिंग, एक सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ड्यूल चैनल एबीएस जैसे बदलाव की उम्मीद है। यह फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक के साथ टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर, अलॉय व्हील्स में ड्यूल शोक्स का उपयोग जारी रखता है। अभी ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। कैफे रेसर एडिशन की बाकी जानकारी लॉन्च के बाद सामने आएगी। मार्च के अंत तक खरीदारी कर सकते हैं। इसका मुकाबला रॉयल एनफील्ड हंटर 350 और जावा 42 जैसी पावरफुल रेट्रो बाइक्स से होगा। इस बाइक की कीमत 2 लाख रुपए तक हो सकती है।