Mukesh Ambani : Desk Report : मुकेश अंबानी का नाम देश के सबसे अमीर लोगों में गिना जाता है। अंबानी परिवार सिर्फ अपने बिजनेस (Business) की वजह से ही नहीं बल्कि अपने लाइफस्टाइल की वजह से भी सुर्खियों में रहता है। मुकेश अंबानी के बड़े बेटे और बहू की बात करें तो आकाश अंबानी (Akash Ambani) और उनकी पत्नी श्लोका मेहता (Shloka Mehta) भी सुर्खियों में हैं। कोकिला बेन अंबानी से लेकर परिवार की बहू राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) तक को महंगी चीजों का बहुत शौक है। इनका कलेक्शन काफी कमाल का होता है। मुकेश अम्बानी ने बड़ी बहू श्लोका को दुनिया का सबसे महंगा हार दिया, जिसमे 200 कैरेट के 91 बेशकीमती हीरे जड़े है. इस हार की कीमत जानकर यकीं करना मुश्किल होगा।
Mukesh Ambani : महंगे तोहफों की बात करें तो हाल ही में श्लोका एक वजह से चर्चा में रही हैं और वह है उनका करोड़ों का हार। दरअसल, मुकेश और नीता अंबानी (Mukesh and Nita Ambani) ने अपनी बड़ी बहू को करोड़ों रुपए का हार गिफ्ट किया था। कहा जाता है कि इस हार की कोई नकल (Copy) नहीं कर सकता। न ही इसकी डिजाइन को दोबारा बनाया जा सकता है। आइए आपको भी बताते हैं इस नेकलेस की खासियत।
जानकारी के मुताबिक, ये नेकलेस श्लोका मेहता को उनकी शादी पर नीता अंबानी यानी उनकी सास ने गिफ्ट किया था. इस नेकलेस को Lebanese jeweller Mouawad कंपनी ने बनाया है। यह नेकलेस 200 कैरेट का है, जो बहुत ही दुर्लभ है।
इस हार की सबसे खास बात यह है कि इसमें 91 सफेद हीरे जड़े हुए हैं। साथ ही इस नेकलेस की चेन 200 कैरेट की है। श्लोका मेहता के नए नेकलेस के बारे में कहा जा रहा है कि इसे कॉपी या रीक्रिएट नहीं किया जा सकता है।
श्लोका की शादी के समय इस नेकलेस की कीमत 55 मिलियन अमेरिकी डॉलर थी, जो भारतीय मुद्रा में 451 करोड़ रुपये के बराबर होती है। वहीं, आज के समय में इस नेकलेस की कीमत 60 मिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो कि भारतीय रुपये में 492 करोड़ तक होती है।
इस नेकलेस पर किया गया बेहतरीन काम इसके डिजाइन को अनोखा और खास बनाता है।