‘5 सुखद जीवन का अनुभव’
परपोते से पापा के परदादा तक वीडियो में
लोगों ने शेयर की अपने परिवार की तस्वीरें
New Delhi : देश के जाने-माने कारोबारी और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) अपने अनोखे ट्वीट्स के लिए जाने जाते हैं। वे गांवों-कस्बों में रह रहे आम आदमी के छोटे-छोटे कामों में भी बड़ी-बड़ी सीख निकाल लाते हैं। शायद ही कोई ऐसा आनंद महिंद्रा का ट्वीट हो जो वायरल (Anand Mahindra Viral Video) नहीं होता हो। ऐसा ही एक महिंद्रा का हालिया ट्वीट भी वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में महिंद्रा ने एक वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो में पांच पीढ़ियों का संगम (5 generations together) है। इस वीडियो में आप पांच पीढ़ियों को एक साथ देख सकते हैं। वीडियो में एक छोटा बच्चा होता है, जो अपने पापा को बुलाता है। फिर वह व्यक्ति अपने पापा को अपने पास बुलाता है। इस तरह चार लोग अपने पापा को अपने पास बुलाते हैं और पांच पीढ़ियां एक साथ खड़ी दिखाई देती हैं।…..
पीढ़ियों से साथ रहने का सुखद अनुभव
आनंद महिंद्रा ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘5 पीढ़ियों का एक साथ होना कितना सुखद है। मैं यह जानने के लिए उत्सुक हूं कि दुनिया में कितने परिवारों को 5 पीढ़ियों तक एक साथ रहने का ऐसा अनुभव हो सकता है – जहां माता या पिता एक साथ रहते हैं। जैसे ही आनंद महिंद्रा ने अपने पोस्ट में लोगों से अपने परिवार की कई पीढ़ियों की तस्वीरें या वीडियो देने के लिए कहा, लोगों ने एक के बाद एक पोस्ट करना शुरू कर दिया। आप भी देखिए कई पीढ़ियों के साथ रहने वाले लोगों की ऐसी तस्वीरें…
पांच पीढ़ियों का साथ होना आशीर्वाद से कम नहीं
आनंद महिंद्रा इस वीडियो से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि पांच पीढ़ियों का एक साथ होना वास्तव में एक वरदान है। महिंद्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘ऊपर वाले का क्या आशीर्वाद है। पांच पीढ़ियां एक साथ। मैं यह जानने को उत्सुक हूं कि दुनिया में कितने ऐसे परिवार होंगे, जिनके पास पांच पीढ़ियां एक साथ होने का सौभाग्य होगा। जहां माता और पिता साथ रहते हों। भारत से इस तरह के वीडियो देखना काफी सुखद होगा।’….
कई लोगों ने पोस्ट की अपने परिवार की फोटो
महिंद्रा की इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपनी परिवार की फोटो के साथ कॉमेंट्स किए हैं। संदीप नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘सर, किसी दिन हमारे घर आइए और हमारे परिवार की पांच पीढ़ियों के साथ लंच कीजिए। आप इस पांच पीढ़ियों वाले परिवार को थार भी गिफ्ट कर सकते हैं।’ संदीप ने एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने अपनी दादी को पोती के साथ बात करते हुए दिखाया है।
What a blessing. 5 generations together. I wonder how many families around the world have this rare privilege of 5 generations—mothers or fathers—together. Would be great to see a similar video from India… pic.twitter.com/JZhdMQ7HVP
— anand mahindra (@anandmahindra) April 9, 2022
4 Gens. 14 people, 2 newly wedded living together !
— Mandeep Sangwan (@msangwan82) April 9, 2022
Unfortunately my Grandfather and Father are not physically present with us but they are showering their blessings from Heaven !
Thankyou Sir for giving us this opportunity .You Deserve a return gift Sir !🙂 pic.twitter.com/3HZNVWfNA3
Here is a pic with 5 generations together. It was taken in 2019. A few months later, my great grandmother left us. So glad that she was able to see and hold her 5th generation. 😊 pic.twitter.com/aG661LwvuK
— Sudeep P Nambiar (@SudeepNbr) April 9, 2022