नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। एशिया और भारत के सबसे अमीर शख्स और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बड़े-बड़े दावे किए हैं. उन्होंने कहा है कि वर्ष 2050 तक भारतीय अर्थव्यवस्था 30 ट्रिलियन डलर तक पहुंच जाएगी। इससे देश में भुखमरी की समस्या खत्म हो जाएगी। और सभी की औसत वार्षिक आय बढ़ेगी।
उन्होंने इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में कहा कि साल 2050 आने में करीब 10 हजार दिन बाकी हैं. इस बीच उन्होंने भरोसा जताया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था करीब 25 ट्रिलियन की रफ्तार से बढ़ेगी। इन आंकड़ों के मुताबिक देश की अर्थव्यवस्था हर दिन करीब 2.5 अरब डॉलर की दर से बढ़ेगी और उन्हें उम्मीद है कि इस समय तक भारत में गरीबी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।
भारतीय शेयर बाजार होगा 45 ट्रिलियन गौतम अडानी का मानना है कि अगर भारतीय अर्थव्यवस्था मौजूदा गति से बढ़ती है, तो भारतीय शेयर बाजार का मूल्य 2050 तक प्रति दिन 4 बिलियन डालर से अधिक बढ़ जाएगा और शेयर बाजार का मूल्य लगभग 40 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो जाएगा।
भारत में घट रही है गरीबी: विश्व बैंक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले दशक में भारत में बेहद गरीबों की संख्या में 12.3 फीसदी की गिरावट आई है। 2011 में भारत में अत्यधिक गरीबी 22.5 प्रतिशत थी जो 2019 में घटकर 10.2 प्रतिशत हो गई है।
बता दें कि दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति: अडानी ग्रुप के मुखिया गौतम अडानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 5वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 123 अरब डालर है। अडानी की संपत्ति इस साल दुनिया में सबसे ज्यादा बढ़ी है, उनकी संपत्ति पिछले साल के 81 अरब से लगभग 55.2 अरब डॉलर बढ़ी है।