Family Cars in India: अगर आप 7 सीटर कार खरीदने की सोच रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ सस्ती कार के विकल्प लेकर आए हैं। देश में 9 लाख रुपये तक के बजट वाली कई कारें हैं, जो 7 सीटों की क्षमता के साथ आती हैं। इस कैटेगरी में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के विकल्प हैं। इतना ही नहीं अगर आप ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाली 7 सीटर कार खरीदना चाहते हैं। कुछ एैसी भी कार इस लिस्ट मे उपलब्ध है
Mahindra Bolero Neo
इस लिस्ट में सबसे पहली कार Mahindra Bolero Neo है। इस कार मे आपको 1493cc का इंजन मिलता है। और यह एक डीजल कार है। गाड़ी का माइलेज शानदार है एक लीटर में डीजल 17 किलोमीटर तक चलती है। यह महिंद्रा की 7 सीटर कार है। इसकी शुरुआती कीमत 8.77 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह केवल मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। कंपनी इसमें 4 वेरिएंट ऑप्शन देती है।
Maruti Suzuki Ertiga
इस लिस्ट में दूसरी कार Maruti Suzuki Ertiga है। यह कार एक 7 सीटर कार है जो पेट्रोल और CNG दोनों वैरिएंट में उपलब्ध है। कार की शुरुआती कीमत 7.96 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने इसे 7 वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया है। यह 17 से 26 किमी/किलोग्राम का माइलेज देती है। यह ईंधन विकल्प पर निर्भर करता है। देखने में यह कर बहुत ही खूबसूरत है। आप अपनी फैमिली के साथ ऐसे लॉन्ग ड्राइव में ले जा सकते हैं।
Renault Triber
इस लिस्ट में तीसरी कार Renault Tribe है। इस कार मे आपको 999cc का पेट्रोल इंजन है। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ आता है। यह कार 7 सीटर है। हालांकि, अगर ज्यादा बूट स्पेस की जरूरत है तो पीछे की सीटों को भी खींचा जा सकता है। कार की शुरुआती कीमत 5.53 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह कार 9 वेरिएंट में आती है
Maruti Suzuki Eeco 4
इस लिस्ट की चौथी कार Maruti Suzuki Eeco 4 है। यह कार 4 वेरिएंट में आती है। यह सीएनजी और पेट्रोल दोनों ईंधन विकल्पों में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 4.38 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। कार में 1196cc का इंजन लगा है। माइलेज के मामले में यह एक किलो सीएनजी में 20 किलोमीटर का माइलेज दे सकती है। यह कार 5 और 7 सीटर दोनों वैरिएंट में आती है।
DATSUN GO
इस सेगमेंट की सबसे सस्ती कार है। 7-सीटर विकल्प के साथ, शुरुआती कीमत 4.26 लाख रुपये से शुरू होती है। यह पेट्रोल पर 19 किलोमीटर तक का माइलेज देती है। इसमें 1198cc का इंजन है। कार को मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ खरीदा जा सकता है।प्रतिष्ठित टू-डोर लुक और मर्दाना व्यक्तित्व को बरकरार रखता है, समग्र स्टाइल पहले की तुलना में बहुत अधिक आधुनिक दिखता है। इससे भी अधिक प्रभावशाली इसका बेहतर फिट और फिनिश स्तर और अतिरिक्त उपकरण है, जिसने अब इसे शहरी परिस्थितियों में रहने के लिए एक आसान वाहन बना दिया है।