100 Billion Club Richest People : एशिया की सबसे बड़ी कारोबारी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी कमाई के मामले में एक बार फिर गौतम अडानी से पीछे हो गए हैं. इस बार वह दुनिया के टॉप 10 रईस व्यक्तियों की सूची से भी बाहर होकर 11 वें स्थान पर पहुंच गए हैं. 100 Billion Club Richest People
100 Billion Club Richest People : नई दिल्ली, 7 जुलाई दुनिया के अमीर लोगों की लिस्ट में अब 100 बिलियन डॉलर क्लब से रिलांयस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी बाहर हो गए हैं. अब मुकेश अम्बानी कमाई के मामले में एक बार फिर गौतम अडानी से पीछे हो गए हैं. इस बार वह दुनिया के टॉप 10 रईस व्यक्तियों की सूची से भी बाहर होकर 11 वें स्थान पर पहुंच गए हैं. 100 Billion Club Richest People
Also Read -Femina Miss India 2022 में मलाइका अरोड़ा ने पहनी पारदर्शी ड्रेस , यूजर्स बोलें- सस्ती केंडल जेनर
भारत समेत एशिया के सबसे रईस कारोबारी गौतम अडाणी की व्यक्तिगत संपत्ति एक बार फिर 100 अरब डॉलर के स्तर को पार कर गई है. शेयर बाजार में अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों को मिले सपोर्ट की वजह से गौतम अडाणी की व्यक्तिगत संपत्ति में एक दिन में ही 1.65 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. 100 Billion Club Richest People
दुनिया के टॉप 10 सबसे रईस व्यक्तियों की सूची में शामिल गौतम अडाणी की संपत्ति आज सुबह 100.05 अरब डॉलर के स्तर पर थी। वहीं भारत समेत एशिया के दूसरे सबसे रईस कारोबारी मुकेश अंबानी की व्यक्तिगत संपत्ति आज सुबह 86.31 अरब डॉलर थी. इस तरह इन दोनों भारतीय कारोबारियों की व्यक्तिगत संपत्ति का फासला करीब 14 अरब डॉलर हो गया है. 100 Billion Club Richest People
ब्लूमबर्ग बिलेनियरीज इंडेक्स द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 100.05 अरब डालर की संपत्ति के साथ गौतम अडाणी दुनिया के सबसे रईस व्यक्तियों की सूची में छठे स्थान पर हैं. जबकि घरेलू शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आई गिरावट की वजह से मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप 10 रईस व्यक्तियों की सूची से बाहर होकर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं. 100 Billion Club Richest People
Also Read -Neetu Kapoor ने दिया दिल छूने वाला बड़ा बयान, ऋषि कपूर का होगा पुनर्जन्म
ब्लूमबर्ग बिलेनियरीज इंडेक्स की इस सूची में गौतम अडाणी के आगे 214 अरब डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ एलन मस्क पहले स्थान पर, 133 अरब डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ जेफ बेजॉस दूसरे स्थान पर, 128 अरब डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ बर्नार्ड अरनॉल्ट तीसरे स्थान पर, 115 अरब डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ बिल गेट्स चौथे स्थान पर और 104 अरब डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ लैरी पेज पांचवें स्थान पर बने हुए हैं. 100 Billion Club Richest People
आपको बता दें कि भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से लगातार जारी उतार-चढ़ाव की वजह से गौतम अडाणी की व्यक्तिगत संपत्ति भी प्रभावित हुई थी. कंपनियों के शेयर प्राइस में कमी आने के कारण अडाणी की व्यक्तिगत संपत्ति 100 अरब डॉलर से कम हो गई थी. व्यक्तिगत संपत्ति में आई गिरावट के कारण अडाणी दुनिया के टॉप 10 बिलेनियर्स की सूची में खिसक कर आठवें स्थान तक पहुंच गए थे. 100 Billion Club Richest People
हालांकि एक बार फिर घरेलू शेयर बाजार में अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों को लिवाली का सपोर्ट मिलने लगा है. लिवाली के इस सपोर्ट से गौतम अडाणी की व्यक्तिगत संपत्ति दोबारा 100 अरब डॉलर के स्तर को पार कर गई है. इसके साथ ही अडाणी टॉप 10 बिलेनियर्स की सूची में छठे स्थान पर भी आ गए हैं.