Close Menu
विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Trending
    • सिंगरौली कॉलेज लेक्चरर छात्राओं से व्हाट्सएप स्कैंडल में फंसा, CM मोहन यादव से शिकायत में हुआ खुलासा
    • सिंगरौली सरई तहसील बाबू लखपति सिंह रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
    • Singrauli News : प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता बनी एकतरफा, पत्रकारों के सवालों का पर ज़वाब देने के बजाय बोलीं मोबाइल बंद करो
    • Singrauli News : शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, आयुक्त ने कंपनी और निरीक्षक को भेजा नोटिस
    • Singrauli News : पैसों के लालच में रिश्तों का खून, देवरानी ने कर दी जेठानी की हत्या
    • Singrauli Accident: झरकटा पहाड़ में पिकअप पलटने से चार श्रमिकों की दर्दनाक मौत, तीन घायल
    • IIT ISM धनबाद में गौतम अडानी का विजन : “जो तुम बनोगे,वही भारत बनेगा- फिर छात्रों में आत्मनिर्भर भारत का उमड़ा उत्साह
    • IIT धनबाद में छात्रों को गौतम अडानी का तोहफा, हर साल 50 पेड इंटर्नशिप, 25% को प्री-प्लेसमेंट ऑफर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    विंध्य न्यूज़
    • Home
    • Sport
    • Fashion
    • Gadgets
    • Lifestyle
    • Travel
    • Business
    • Recipe
    विंध्य न्यूज़
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ से सिंगरौली आ रही थी गांजा की खेप! गाड़ी ने दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे जुलूस पर चढ़ाई कार, 1 की मौत, 26 घायल,देखें Video

    By Pro VindhyaOctober 15, 2021Updated:October 15, 2021No Comments4 Mins Read

    जशपुर — छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से आ रही है यहां गाजा कारोबारियों की एक तेज रफ्तार कार ने धार्मिक जुलूस में शामिल लोगों को कुचल दिया। जशपुर के पत्थलगांव में झांकी को देखने के लिए बड़ी संख्या में जुलूस की शक्ल में दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे थे। इस दौरान रायगढ़ रोड में एक कार की टक्कर से 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। घायलों में 4 की हालत गंभीर है। कार में गांजा भरा हुआ था और तस्कर इसे ओडिशा से मध्य प्रदेश के सिंगरौली ले जा रहे थे। घटना के बाद लोगों ने कार को आग के हवाले कर दिया।

    मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के जशपुर सिंगरौली में गांजे की खेप आ रही थी। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर भागने का प्रयास किया लेकिन गुस्साए लोगों ने पीछा कर कार के ड्राइवर को 5 किलोमीटर दूर सुखरापारा से पकड़ा। इसके बाद गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। लोगों ने टक्कर मारने वाली कार को भी फूंक दिया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से आरोपी को भीड़ से छुड़ाया। उसे भीड़ से बचाते हुए पुलिस रायगढ़ जिले के कापू थाना लेकर चली गई। लोगों के गुस्से को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। इस केस में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।


    भारी मात्रा में गांजा था लोड

    बताया जा रहा है कि जिस कार से यह हादसा हुआ, उसमें भारी मात्रा में गांजा लोड होने की जानकारी भी सामने आ रही है. पत्थलगांव में शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे यह हादसा हुआ। उस वक्त लोग 6 दुर्गा पंडालों की मूर्तियों को विसर्जन के लिए नदी किनारे पर ले जा रहे थे। अचानक बीच बाजार में पीछे से आई कार ने जुलूस में शामिल लोगों को कुचल दिया। कार की टक्कर से गौरव अग्रवाल (21) नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बैंड बजा रहे 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर तनाव की स्थिति भी देखने को मिल रही है. जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है. 

    पत्थलगांव थाने के एक ASI को सस्पेंड

    इस हादसे के बाद एसपी ने तत्काल पत्थलगांव थाने में पदस्थ एएसआई को सस्पेंड कर दिया है लोगों ने आरोप लगाया था कि एएसआई गांजा तस्करी कराने में शामिल है इस दौरान मौजूद लोगों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की जहां पत्थलगांव थाने के एएसआई को निलंबित कर दिया गया है।

    एसपी व कलेक्टर घटनास्थल के लिए रवाना


    बता दें कि दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी के चलते घटनास्थल पर तनाव की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचने के लिए रवाना हो गए हैं. घटना के बाद लोगों ने विरोध करते हुए पत्थलगांव थाने का घेराव कर दिया। इसके अलावा गुमला-कटनी नेशनल हाईवे पर मृतक का शव रखकर चक्काजाम कर दिया। मौजूद लोगों की मांग है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहींं होगी तब तक हाईवे से शव को नहीं हटाएंगे।

    100 किलोमीटर से ज्यादा की रफ्तार मे थीं कार


    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ज्यादा रही होगी कार सीधे जुलूस को ठोकर मार कर अंदर घुसी जहां 2 दर्जन से अधिक लोग कार की चपेट में आ गए इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि 2 दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए मौजूद लोगों का कहना है कि इस हादसे में गांजा तस्करी करने वालों का हाथ है तस्कर ही दुर्गा विसर्जन में शामिल लोगों को कार से टक्कर मारी है।

    मध्य प्रदेश के सिंगरौली के है तस्कर


    पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिन दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वह मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के रहने वाले हैं इनके नाम बबलू विश्वकर्मा उम्र 21 वर्ष और शिशुपाल साहू उम्र 26 वर्ष है। फिलहाल पुलिस आरोपियों को पकड़कर पूछताछ कर रही है साथ ही मौके में प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाइश दे रही है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने लोगों से शांति और धैर्य बनाए रखने की अपील की है उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी फिलहाल अभी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है उनसे पूछताछ की जा रही है बाकी गांजे के अवैध कारोबार और इस हादसे में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

    वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

    https://www.facebook.com/vkshilla/videos/4376049332515833/

    About The Author

    Pro Vindhya

    See author's posts

    Pro Vindhya

    Related Posts

    Chhattisgarh Elections 2023 : सेना के जवान को चुनाव लड़ने के लिए खून से लिखी चिट्ठी, अब इलेक्शन में आजमाएंगे भाग्य 

    September 5, 2023

    Election 2023 : इन दावेदारों को मिलेगा टिकट ,कांग्रेस पार्टी के किया ऐलान

    August 16, 2023

    Chitrakote Water Falls : भारत के नियाग्रा वॉटरफॉल को देखने अमेरिका और इंग्लैंड से आते हैं गोरे, सतरंगी रंग करता है रोमांचित

    August 16, 2023

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सिंगरौली कॉलेज लेक्चरर छात्राओं से व्हाट्सएप स्कैंडल में फंसा, CM मोहन यादव से शिकायत में हुआ खुलासा
    • सिंगरौली सरई तहसील बाबू लखपति सिंह रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
    • Singrauli News : प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता बनी एकतरफा, पत्रकारों के सवालों का पर ज़वाब देने के बजाय बोलीं मोबाइल बंद करो
    • Singrauli News : शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, आयुक्त ने कंपनी और निरीक्षक को भेजा नोटिस
    • Singrauli News : पैसों के लालच में रिश्तों का खून, देवरानी ने कर दी जेठानी की हत्या
    विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Blog
    • Contact
    © 2025 All right reserved Vindhya News.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.