रायपुर- राज्य सरकार ने पीएससी से नवनिर्वाचित डिप्टी कलेक्टरों के पदस्थापन आदेश जारी किए हैं. राज्य सेवा परीक्षा वर्ष 2019 के माध्यम से राज्य प्रशासनिक सेवा संवर्ग में डिप्टी कलेक्टर के पद पर सीधी भर्ती द्वारा नियुक्त के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की चयन सूची जारी की गई है. राज्य शासन आयोग की चयन सूची अनुसार उम्मीदवारों को उनके द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक प्रथम गत 3 वर्ष की प्रशिक्षण पर डिप्टी कलेक्टर के पद पर कनिष्ठ श्रेणी वेतनमान रुपए 15600-39100 एवं ग्रेड पे 5400 वेतन मैट्रिक्स लेवल 12 में नियुक्त करता है।आर्डर देखें –



