Close Menu
विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Trending
    • IIT ISM धनबाद में गौतम अडानी का विजन : “जो तुम बनोगे,वही भारत बनेगा- फिर छात्रों में आत्मनिर्भर भारत का उमड़ा उत्साह
    • IIT धनबाद में छात्रों को गौतम अडानी का तोहफा, हर साल 50 पेड इंटर्नशिप, 25% को प्री-प्लेसमेंट ऑफर
    • Singrauli News : देवरा जुआ फड़ का वीडियो वायरल!पुलिस की रणनीतिक चुप्पी या मिलीभगत का खेल?
    • Singrauli News : जिला मुख्यालय में 7 दिन से करोड़ों लीटर नाली में बह रहा अमृत जल
    • बैढ़न-विंध्यनगर रोड पर अमृत जल लाइन फटी, हजारों लीटर पानी सड़क पर बहा, आए दिन वार्डों में लगातार बर्बाद हो रहा पेयजल
    • Singrauli News : थाने में कथित डील पर बवाल, SP से पारदर्शी जांच की मांग तेज
    • NCL के टूटे कंक्रीट पाइप से बना मौत का गड्ढा, हजारों लोगों की जिंदगी दांव पर
    • Coal mines: NCl की चुप्पी, चड्ढा कंपनी की मनमानी, ओवरलोडिंग को मिला खुला लाइसेंस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    विंध्य न्यूज़
    • Home
    • Sport
    • Fashion
    • Gadgets
    • Lifestyle
    • Travel
    • Business
    • Recipe
    विंध्य न्यूज़
    क्राइम

    हत्या के प्रयास का आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे,2 साल के बेटे को ले जाने पर हुआ था विवाद

    पुत्री अपने साथ छोटे वाले पुत्र को लेकर जा रही थी। इसी बात को लेकर कहासुनी होने पर शिवकुमार बैगा लड़की शिवानी को गाली गलौज कर मारपीट करने लगा एवं जान से मारने की नियत से सिर के ऊपर पत्थर पटक दिया।
    By Pro VindhyaDecember 24, 2024No Comments2 Mins Read

    सिंगरौली 24 दिसम्बर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश में चौकी प्रभारी जयंत सुधाकर सिंह परिहार को अपनी-अपनी टीम के साथ हत्या के प्रयास के आरोपी को 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

    मिली जानकारी के अनुसार फरियादिया भुल्ले बैगा पति सुरेश बैगा उम्र 45 वर्ष निवासी शंकर मार्केट ने जयंत चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई की उसकी पुत्री शिवानी बैगा की पहली शादी ग्राम कनुहड में हुई थी। जिससे लड़की के दो बच्चे हुए है। छोटा पुत्र करीब 2 वर्ष का है। इसी बीच शिवानी के पति की मृत्यु हो गयी तब करीब 1 वर्ष बाद ग्राम जुर्रा के शिवकुमार बैगा के साथ शिवानी की शादी की हूँ। करीब एक सप्ताह पहले पुत्री शिवानी मेरे पास घूमने मिलने आयी थी। उसको बुलाने उसका पति शिवकुमार बैगा 22 दिसम्बर को मेरे घर आया था। 23 दिसम्बर को दोपहर करीब 12 बजे दामाद शिवकुमार बैगा पुत्री को लेकर जाने लगा। जिसे पहुंचाने के लिए मैं भी साथ में जा रही थी।

    उसने बताया कि पुत्री अपने साथ छोटे वाले पुत्र को लेकर जा रही थी। इसी बात को लेकर कहासुनी होने पर शिवकुमार बैगा लड़की शिवानी को गाली गलौज कर मारपीट करने लगा एवं जान से मारने की नियत से सिर के ऊपर पत्थर पटक दिया। जिससे लड़की के सिर में काफी गंभीर चोट आयी है। रिपोर्ट पर धारा 296,115(2), 109 बीएनएस का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया । चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह ने पुलिस टीम के साथ आरोपी दुद्धिचुआं रेलवे पटरी के किनारे से दस्तयाब हुआ और उसने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल किया। जिस पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडीशियल रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया जाकर न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी जयंत उनि सुधाकर सिंह परिहार, सउनि राजवर्धन सिंह, राजेश द्विवेदी, प्रआर बीरेन्द्र पटेल, सुनील मिश्रा, सिरदेलाल उइके एवं आर प्रकाश सिंह, अशोक यादव, महेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही है।

    About The Author

    Pro Vindhya

    See author's posts

    Pro Vindhya

    Related Posts

    Singrauli News : देवरा जुआ फड़ का वीडियो वायरल!पुलिस की रणनीतिक चुप्पी या मिलीभगत का खेल?

    December 7, 2025

    Singrauli News : डीईओ की नाकामी से शिक्षा व्यवस्था चरमराई – दो स्कूलों की शिकायतों ने खोली विभाग की पोल

    December 4, 2025

    Singrauli News: कमिश्नर ने पत्र लिखकर महापौर को दिखाया आइना, लिखा अब कार्यवाही में उड़ते प्रस्ताव नहीं चलेंगे!

    November 20, 2025

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • IIT ISM धनबाद में गौतम अडानी का विजन : “जो तुम बनोगे,वही भारत बनेगा- फिर छात्रों में आत्मनिर्भर भारत का उमड़ा उत्साह
    • IIT धनबाद में छात्रों को गौतम अडानी का तोहफा, हर साल 50 पेड इंटर्नशिप, 25% को प्री-प्लेसमेंट ऑफर
    • Singrauli News : देवरा जुआ फड़ का वीडियो वायरल!पुलिस की रणनीतिक चुप्पी या मिलीभगत का खेल?
    • Singrauli News : जिला मुख्यालय में 7 दिन से करोड़ों लीटर नाली में बह रहा अमृत जल
    • बैढ़न-विंध्यनगर रोड पर अमृत जल लाइन फटी, हजारों लीटर पानी सड़क पर बहा, आए दिन वार्डों में लगातार बर्बाद हो रहा पेयजल
    विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Blog
    • Contact
    © 2025 All right reserved Vindhya News.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.