Love on Instagram : पश्चिम बंगाल की लड़की विदिशा जिले के लड़के के साथ इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में आई और प्यार हो गया। इसके बाद वह लड़के से मिलने और उससे शादी करने के लिए विदिशा जिले के गंजबासौदा पहुंची। इस बारे में बच्चे के पिता ने चाइल्डलाइन को दी सूचना .
Love on Instagram :(desk news) मध्य प्रदेश के विदिशा में प्यार का एक अनोखा मामला सामने आया है। पश्चिम बंगाल की रहने वाली 16 साल की एक लड़की इंस्टाग्राम के जरिए एक लड़के के संपर्क में आई। दोनों के बीच दोस्ती के बाद प्रेम संबंध कामय हो जाता है। यह कहकर वह सब कुछ छोड़कर विदिशा पहुंचती है अपने प्रेमी से शादी करने के लिए।
शादी करने विदिशा पहुंची लड़की,
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के दमदम की एक लड़की इंस्टाग्राम के जरिए विदिशा जिले के एक लड़के के संपर्क में आई और उसे प्यार हो गया. इसके बाद वह लड़के से मिलने और उससे शादी करने के लिए विदिशा जिले के गंजबासौदा पहुंची। इस बारे में लड़के के पिता ने चाइल्डलाइन को बताया। जहां से गंजबासौदा जीआरपी व आरपीएफ को सूचना दी जाती है।