Close Menu
विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Trending
    • सिंगरौली कॉलेज लेक्चरर छात्राओं से व्हाट्सएप स्कैंडल में फंसा, CM मोहन यादव से शिकायत में हुआ खुलासा
    • सिंगरौली सरई तहसील बाबू लखपति सिंह रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
    • Singrauli News : प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता बनी एकतरफा, पत्रकारों के सवालों का पर ज़वाब देने के बजाय बोलीं मोबाइल बंद करो
    • Singrauli News : शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, आयुक्त ने कंपनी और निरीक्षक को भेजा नोटिस
    • Singrauli News : पैसों के लालच में रिश्तों का खून, देवरानी ने कर दी जेठानी की हत्या
    • Singrauli Accident: झरकटा पहाड़ में पिकअप पलटने से चार श्रमिकों की दर्दनाक मौत, तीन घायल
    • IIT ISM धनबाद में गौतम अडानी का विजन : “जो तुम बनोगे,वही भारत बनेगा- फिर छात्रों में आत्मनिर्भर भारत का उमड़ा उत्साह
    • IIT धनबाद में छात्रों को गौतम अडानी का तोहफा, हर साल 50 पेड इंटर्नशिप, 25% को प्री-प्लेसमेंट ऑफर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    विंध्य न्यूज़
    • Home
    • Sport
    • Fashion
    • Gadgets
    • Lifestyle
    • Travel
    • Business
    • Recipe
    विंध्य न्यूज़
    क्राइम

    Sand Mafiya : कोतवाली पुलिस ने किया रेट फिक्स,ट्रैक्टर का एक लाख तो हाइवा का डेढ़ लाख महीना!

    By Pro VindhyaOctober 23, 2024No Comments3 Mins Read

    Sand Mafiya सिंगरौली।  पूरे मध्य प्रदेश में इस समय जिले में रेत सबसे महंगी बिक रही है।  जबकि एक दर्जन से अधिक रेत की खदानें यहां संचालित है। वजह रेत का सिंडिकेट और पुलिस की वसूली बताई जा रही है। चर्चा है कि पुलिस ट्रैक्टरों और डंपरों से प्रतिमाह के हिसाब से पैसे वसूल रही है। ऐसे में अब आम लोगों का घर बनाने का सपना पूरा होने में पहले के मुकाबले ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी।

    गौरतलब है कि जिले में इन दोनों रेत का अवैध कारोबार वेदस्तूर जारी है। यहां रेत का कारोबार करने वाले सिंडिकेट बनाकर रेत की कीमत बढ़ा दी है। पिछले साल तीन से चार हजार रुपये में बिक रही ट्राली अब पांच से छरू हजार रुपये में पड़ रही है। जबकि 300 फिट वाले डंपर मेरे 15 से 16 हजार रुपए में मिल रही है। खनन के पट्टों पर रोक है। इसके बावजूद सक्रिय खनन माफिया पुलिस की मिलीभगत से खनन कर कई गुने दामों में रेत बेच रहे है।

    सूत्रों की माने तो रिहंद नदी से गनियारी और बलियरी से व्यापक पैमाने पर रेत का खनन हो रहा है। जबकि यहां से रेत निकालने पर प्रतिबंध है। बावजूद इसके कोतवाली पुलिस ट्रैक्टरों से प्रतिमाह एक लाख रुपए जबकि डंपर से डेढ़ लाख रुपए महीना लेकर रेत निकालने की खुली छूट दीं हैं। रेत के अवैध कारोबार में दो दर्जन से ज्यादा ट्रैक्टर जबकि दर्जनों डंपर दिन ढलते ही रेत खनन और परिवहन शुरू कर देते हैं। वहीं रेत की ओवर लोड गाडय़िों से प्रति ट्रिप 500 रूपए की अवैध वसूली की जा रही है। चर्चा है कि कोतवाली पलिस केवल रेत के कारोबार से 20 लाख रुपए से ज्यादा हर माह वसूल रही है। Sand Mafiya

    ओवर लोड गाडिय़ों से हो रही वसूली
    क्षेत्र की सडक़ों पर रेत के ओवर लोड वाहनों का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है। रेत के बेरोकटोक चलने वाले ओवर लोड वाहनों से सडक़ों की दिनों दिन हालत बदतर होती जा रही है। ओवरलोड वाहनों के कारण हर समय हादसे की आशंका बनी हुई है। लेकिन पुलिस को यह ओवरलोड गाडय़िां नजर नहीं आती। चर्चा है कि कोतवाली पुलिस रेत के अवैध कारोबार में शामिल है। अवैध रेत की कमाई सिपाही से लेकर थाना प्रभारी तक पहुंच रहा है। सूत्रों की माने तो ओवरलोड गाडिय़ों से 500 से 1000 रूपए पुलिस वसूल रही है। दिन भर में 50 से 60 हाइवा और डंपर से रेत का परिवहन हो रहा है। Sand Mafiya

    बिना नंबर ट्रैक्टरों से हो रहा रेत का परिवहन
    पुलिस व परिवहन विभाग की ओर से परिवहन नियमों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु तमाम अभियान चलाए जाते हैं। इसके तहत कार्रवाई भी की जाती है। बलियरी और गनियरी से बेरोकटोक दौडऩे वाले ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट नजर आते हैं। इन पर प्रभावी कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है। वाहनों में रेत ऊपर तक भरी रहती है। ओवरलोडिंग के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि रेत के बिना नंबर प्लेट चल रहे ओवरलोड वाहनों से यदि कोई हादसा हुआ, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। Sand Mafiya

    About The Author

    Pro Vindhya

    See author's posts

    Pro Vindhya

    Related Posts

    Send Mafia : गढ़वा थाना मौन,चौकी शांत – खनन माफिया मस्त !

    December 3, 2025

    Singrauli News: कमिश्नर ने पत्र लिखकर महापौर को दिखाया आइना, लिखा अब कार्यवाही में उड़ते प्रस्ताव नहीं चलेंगे!

    November 20, 2025

    स्वयं से प्रतिबंधित घाटों पर न जाएं व्रती, निगम आयुक्त सविता प्रधान की अपील बोलीं 13 घाटों में……

    October 25, 2025

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सिंगरौली कॉलेज लेक्चरर छात्राओं से व्हाट्सएप स्कैंडल में फंसा, CM मोहन यादव से शिकायत में हुआ खुलासा
    • सिंगरौली सरई तहसील बाबू लखपति सिंह रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
    • Singrauli News : प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता बनी एकतरफा, पत्रकारों के सवालों का पर ज़वाब देने के बजाय बोलीं मोबाइल बंद करो
    • Singrauli News : शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, आयुक्त ने कंपनी और निरीक्षक को भेजा नोटिस
    • Singrauli News : पैसों के लालच में रिश्तों का खून, देवरानी ने कर दी जेठानी की हत्या
    विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Blog
    • Contact
    © 2025 All right reserved Vindhya News.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.