Nita Ambani : अंबानी परिवार (Ambani family) की सबसे बड़ी बहू यानी आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता (Akash Ambani’s wife Shloka Mehta) बहुत जल्द दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने हाल ही में अपना बेबी शॉवर (baby shower) पूरा किया है। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया (photo social media) पर सामने आई है। इस तस्वीर में श्लोका अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस श्लोका (Fans Shloka on social media) के लुक को काफी पसंद कर रहे हैं.
Nita Ambani : मुकेश अंबानी-नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की बहू श्लोका मेहता की गोद भराई का फंक्शन उनके दोस्तों ने आयोजित किया था जो बहुत ही शानदार था। इसकी तस्वीर आकाश अंबानी के इंस्टाग्राम फैन पेज पर शेयर की गई। इस इवेंट में श्लोका के खास दोस्त शामिल हुए। पिंक कलर की ड्रेस और सिर पर फूलों का ताज पहने श्लोका मेहता अपनी बेबी शॉवर पार्टी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
पिंक ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं श्लोका
दोस्तों के साथ पोज देने के अलावा श्लोका मेहता को एक तस्वीर में ड्राइंग करते भी देखा जा सकता है। श्लोका की ये तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। बता दें कि श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की यह दूसरी संतान है। इससे पहले दोनों एक बेटे के माता-पिता हैं। जिनका नाम पृथ्वी आकाश अंबानी है।
यूं हुआ था श्लोका की दूसरी प्रेग्नेंसी का खुलासा
नीता मुकेश अंबानी के सांस्कृतिक केंद्र के भव्य लॉन्च इवेंट के दौरान श्लोका मेहता की दूसरी गर्भावस्था का खुलासा हुआ। जबकि वह गोल्डन साड़ी में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इसके बाद श्लोका ने प्रेग्नेंसी फोटोशूट भी कराया। जहां वह टू पीस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। श्लोका की ये तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।