Benefits Of Raisins: हमारे मसाले हो या फिर ड्राई फ्रूट्स, सभी गुणों की खान हैं, इसलिए दादी-नानी के सेहत से जुड़े नुस्खों में भी इनका इस्तेमाल होता है। बादाम को भिगोकर खाना फायदेमंद होता है। किशमिश को भी भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन किशमिश को दही के साथ खाना भी बहुत अच्छा होता है। इससे कई सारे फायदे होते हैं।
Benefits Of Raisins:अपने आहार में किशमिश को शामिल करना न भूलें। रोजाना किशमिश खाने से कई फायदे होते हैं। किशमिश बहुत सस्ती, स्वास्थ्यवर्धक और स्वादिष्ट होती है। यह सबसे सस्ते सूखे मेवों में से एक है। अंगूर और जामुन को सुखाकर किशमिश तैयार की जाती है. किशमिश पोषक तत्वों से भरपूर होती है। किशमिश प्रोटीन, आयरन और फाइबर से भरपूर होती है। रोजाना किशमिश खाने से शरीर में विटामिन बी6, कैल्शियम, पोटैशियम और कॉपर की कमी पूरी हो जाती है। किशमिश शरीर को ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण प्रदान करती है। किशमिश में विटामिन ई और हेल्दी फैट्स भी पाए जाते हैं।
किशमिश और दही को इस तरह खाना चाहिए
दही के साथ किशमिश कैसे खाएं और इसके क्या फायदे हैं, इस बारे में डॉ. रुजुता दिवेकर अहम जानकारी दे रही हैं। डॉ दिवेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने मिड-मील के तौर पर दही और किशमिश खाने की सलाह दी है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
- सबसे पहले एक कटोरी में हल्का गुनगुना दूध लें। फुल फैट दूध ज्यादा अच्छा रहेगा।
- अब इसमें 4 से 5 किशमिश डालें। काली किशमिश ज्यादा अच्छी रहेगी।
- अब इसमें लगभग एक चम्मच दही डालें। छाछ हो तो छाछ का इस्तेमाल करें।
- इसे कुछ देर तक चलाएं। अब इसे किसी ढक्कन से ढक दें और 8-12 घंटों के लिए छोड़ दें।
- जब इसके ऊपर एक मोटी परत जम जाए तो ये खाने के लिए तैयार है।
- इसे आप अपने लंच के साथ या फिर लंच के बाद 3-4 बजे के आस-पास मिड मील के तौर पर ले सकते हैं।
किशमिश खाने का सही तरीका
वैसे तो आप किशमिश को ऐसे भी खा सकते हैं, लेकिन इसका पूरा फायदा पाने के लिए आपको भीगी हुई किशमिश खानी चाहिए। किशमिश को रात भर भिगो दें और सुबह खाली पेट किशमिश और उसका पानी पी लें। यह शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है। ऐसे में किशमिश खाने से हीमोग्लोबिन जल्दी बढ़ता है. यह शरीर को हर तरह के पोषक तत्व प्रदान करता है। किशमिश खाने में बहुत स्वाद लगती हैं, लेकिन ज्यादा खाने से मोटापा बढ़ने और ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है. आपको रोजाना 5 से 10 किशमिश ही खानी चाहिए.