Heat in summer : Desk Report : भारत के कई राज्यों में लोगों को भयंकर गर्मी (scorching heat) का सामना करना पड़ रहा है. गर्मियों में सेहत (Health) का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. वरना आपको लू, हीट स्ट्रोक (heat stroke) का सामना करना पड़ सकता है. तो आइये जानते है इस भीषण गर्मी में बीमार पड़ने से इन 8 घरेलू टिप्स को अपनाकर कैसे बच सकते है।
Heat in summer : अप्रैल का दूसरा हफ्ता (second week) चल रहा है लेकिन गर्मी मई (May) जैसी पड़ रही है। सिंगरौली, दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड समेत ज्यादातर राज्यों के लोग भीषण गर्मी से बेहाल हैं. इस गर्मी को सहन करना (Tolerate) शरीर के लिए बहुत मुश्किल होता है। इससे कई बार लोग बीमार हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप गर्मी की वजह से बीमार होने से बचना चाहते हैं तो इन घरेलू नुस्खों (home remedies) को जरूर आजमाएं।
1. ठंडा पानी पिएं
प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में ठंडा पानी पियें। पानी शरीर को ठंडा रखने का प्राकृतिक तरीका है। कम से कम पांच लीटर पानी पिएं। जिससे शरीर ठंडा रहेगा और आपको लू भी नहीं लगेगा। Heat in summer
2. ज्यादा तेल मसाला खाने से बचें
सबसे पहले जरूरी है गर्मियों में शरीर को ठंडा रखना। खासतौर पर पेट को ठंडक पहुंचना। इसलिए ज्यादा तेल और मसालेदार खाने से परहेज करना चाहिए। यह आपके पेट और शरीर को गर्म रखता है। जिससे आपका स्वास्थ खराब हो सकता है।
3. मूली का सेवन करें
मूली में भरपूर मात्रा में फाइबर होती है। मूली का सलाद खाएं। मूली खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है। मूली में मौजूद पानी शरीर की गर्मी को दूर करने में मददगार होता है।
4. दही
दही पेट की गर्मी को आराम से शांत करते हैं। दही में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है जो शरीर को ठंडा करता है। यह एक पेय है और यह गर्मी और मानसून के कारण होने वाली आंतों की समस्याओं से राहत दिलाता है। इसलिए शरीर को धीरे-धीरे ठंडा करने के लिए इन चीजों का सेवन करना चाहिए।
5. पुदीने का पानी
पुदीने की पत्तियां शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ तरोताजा भी करती हैं। साथ ही इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। इसलिए शरीर को धीरे-धीरे ठंडा करने के लिए आप पुदीने का पानी पी सकते हैं। शरीर को हाइड्रेट करने के साथ-साथ मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
6. गुलकंद का शरबत
क्या आपने कभी गुलकंदर शरबत पिया है, अगर नहीं पिए है तो इसे पीना शुरू कर दें क्योंकि यह पेट को ठंडक पहुंचाता है और शरीर में जलन और हाथ-पैरों में पसीने आने की समस्या को भी कम करता है। इसके अलावा, गुलाब में बहुत अधिक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर में सूजन को कम करते हैं और यह एंजाइमों के संचलन की शुरुआत करता है और शरीर से टॉक्सिन को निकालता है।
7. प्याज
प्याज न सिर्फ शरीर को ठंडक पहुंचाता है बल्कि शरीर को हीट स्ट्रोक से भी बचाता है। यह एक सुपरफूड है जो आपको गर्मियों के दौरान सक्रिय होने वाली विभिन्न बीमारियों से बचाएगा। इसके नियमित सेवन से आपके शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं।
8. खीरे का जूस
खीरे में सबसे ज्यादा पानी होता है। आप चाहे खीरा खाएं या उसका जूस पिएं, यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करेगा। साथ ही इसका फाइबर गर्म मौसम के कारण होने वाली कब्ज को भी कम करता है। साथ ही, यह ऊतकों और कोशिकाओं को भीतर से हाइड्रेट करता है और इस प्रकार शरीर की गर्मी को कम करता है।