Close Menu
विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Trending
    • सिंगरौली कॉलेज लेक्चरर छात्राओं से व्हाट्सएप स्कैंडल में फंसा, CM मोहन यादव से शिकायत में हुआ खुलासा
    • सिंगरौली सरई तहसील बाबू लखपति सिंह रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
    • Singrauli News : प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता बनी एकतरफा, पत्रकारों के सवालों का पर ज़वाब देने के बजाय बोलीं मोबाइल बंद करो
    • Singrauli News : शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, आयुक्त ने कंपनी और निरीक्षक को भेजा नोटिस
    • Singrauli News : पैसों के लालच में रिश्तों का खून, देवरानी ने कर दी जेठानी की हत्या
    • Singrauli Accident: झरकटा पहाड़ में पिकअप पलटने से चार श्रमिकों की दर्दनाक मौत, तीन घायल
    • IIT ISM धनबाद में गौतम अडानी का विजन : “जो तुम बनोगे,वही भारत बनेगा- फिर छात्रों में आत्मनिर्भर भारत का उमड़ा उत्साह
    • IIT धनबाद में छात्रों को गौतम अडानी का तोहफा, हर साल 50 पेड इंटर्नशिप, 25% को प्री-प्लेसमेंट ऑफर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    विंध्य न्यूज़
    • Home
    • Sport
    • Fashion
    • Gadgets
    • Lifestyle
    • Travel
    • Business
    • Recipe
    विंध्य न्यूज़
    राशिफल

    राशिफल : कर्क और मकर समेत इन 4 राशि वालों का सफल रहेगा दिन, ये राशि वाले रहें सतर्क

    By Pro VindhyaNovember 3, 2021Updated:November 3, 2021No Comments6 Mins Read

    Horoscope Today 3 November 2021, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope: पंचांग के अनुसार आज 3 नवंबर 2021 बुधवार को कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी की तिथि है. इसे छोटी दिवाली और नरक चतुर्दशी के नाम से भी जानते हैं.कुंभ राशि (Aquarius Horoscope) त्योहार का समय है, आपके काम में तेजी आएगी, धन की प्राप्ति होगी. अपने परिवारवालों को और वक्त दें. काम के साथ परिवार का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है. जीवनसाथी से साथ पैसों को लेकर तनाव ना बढ़ने दें. बुधवार को कन्या राशि में चंद्रमा का गोचर हो रहा है. आज हस्त नक्षत्र रहेगा। ग्रहों की चाल आज आपकी राशि पर क्या प्रभाव डाल रही है, आइए जानते हैं.

    मेष- आज के दिन बेवजह की बातों को लेकर परेशान नहीं होना चाहिए. ऑफिस में बॉस का सानिध्य मिलेगा, एक्टिव रहते हुए काम करें.आज आपके ऊपर कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेगी। आज किसी अजनबी की वजह से आपको मुड थोडा ख़राब होगा, लेकिन जल्द ही सब ठीक भी हो जाएगा।मेहनत के बल पर आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सफल होंगे। घर लौटने के बाद बच्चों के साथ समय व्यतीत करें. हनुमान चालीसा का पाठ करें, और यदि संभव हो तो सौ बार पाठ करना चाहिए. खुदरा और कपड़ों के व्यापारी लाभ पाने में सफल रहेंगे.

    वृष- आज के दिन परिश्रम का परिणाम मिलेगा. आज किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात आपको फायदा दिलाएगी।विद्यार्थियों का पढ़ाई में कम मन लगेगा, इसलिए प्लानिंग के बजाय समय मिलते ही पढ़ाई करें. सेहत को लेकर बुखार की आशंका है, ऐसे में मौसम में बदलाव होने से उसकी चपेट में आ सकते हैं. परिवार के साथ त्योहार का आनंद उठाना चाहिए, घर से दूर रहने वाले आज अपनों के साथ कनेक्ट रहें. जो लोग सॉफ्टवेयर, कला, आर्ट, फैशन महंगे उपकरणों का कारोबार करने वालों के लिए दिन बहुत शुभ है, तो वहीं दूसरी ओर ग्राहकों के साथ आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे.

    मिथुन- आज के दिन जहां एक ओर आप त्यौहार को लेकर काफी उत्साहित नजर आएंगे, तो वहीं दूसरी ओर कार्य को लेकर भागादौड़ी भी अधिक करनी पड़ेगी। आज आपको राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सही योजना के तहत करियर में बदलाव भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। खुद को शोध परक कार्यों से जोड़ने का प्रयास करें. फैशन, गारमेंट और शो बिजनेस से जुड़े लोगों को काफी लाभ होगा. पार्टनरशिप के बिजनेस में लाभ होगा. युवाओं के लिए समय बहुत अच्छा है, परिश्रम से की गई पढ़ाई का निश्चिततौर पर लाभ होगा.

    कर्क- आज के दिन सर्वप्रथम खर्चों की लिस्ट तैयार कर लेनी चाहिए, नहीं तो अनावश्यक खर्च आपको परेशान कर सकते हैं. सहयोगी आपके कार्य में आपकी मदद करेंगे। यदि यात्रा करते है तो सुखद रहेगी।परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बिताएंगे। आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि अधिक रहेगी। परिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी लेकिन धैर्य से काम करना ज्यादा हितकर रहेगा। व्यापार में आज आपको उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा।  स्वास्थ्य को लेकर पहले से बीमार हैं तो सतर्क रहें.

    सिंह- आज के दिन कंफ्यूज की स्थिति आपको लक्ष्य से पीछे कर सकती है, ऐसे में अधिक कार्य का बोझ अपने सर नहीं लेना चाहिए। भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते अच्छे होंगे। अगर किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो आज पूरा कर लेंगे। आज आपको अपने सेहत के प्रति सावधान रहने की जरुरत है। विद्यार्थियों को परीक्षाएं पास आ रही हैं तो अलर्ट रहना होगा. पेट संबंधी कोई सर्जरी करानी है तो डॉक्टर की सलाह लेकर कुछ दिन ठहर जाएं. सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी काम में माता-पिता की सलाह लाभदायक रहेगी। घर में संध्या के समय दीप प्रज्वलित अवश्य करें और हनुमान जी को मीठे का भोग लगाएं.

    कन्या- आज के दिन माता-पिता के आशीर्वाद आपके लिए रक्षा कवच होगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी।अपने से छोटों को उपहार दें. हनुमान जी को लाल रंग का चोला चढ़ाएं. मार्केटिंग और इंसेंटिव बेस्ड नौकरी कर रहे लोगों के लिए परिश्रम का दिन है. व्यापारी वर्ग के लिए यह समय बिजनेस बढ़ाने का है. साथ ही बड़े ग्राहकों से संपर्कों को मजबूत बनाएं.विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।छोटी-छोटी बातों में भी खुशियाँ तलाश कर लेंगे। आज जीवनसाथी से मिलने का मौका मिलेगा।

    तुला-आज आपको आगे बढ़ने के कई नए रास्ते खुलें मिलेंगे। व्यापार में आज आपको बड़ा मुनाफा होने वाला है। छात्रों को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा।आज दिन के साथ सकारात्मक और सक्रिय बने रहे तो शाम तक अवश्य लाभ होगा. ऑफिस में कार्य का दबाव मानसिक तौर पर थोड़ा परेशान कर सकता है, जिसको लेकर सतर्क रहना होगा. जीवनसाथी को सफलता मिलने से आज आपका मन प्रसन्न होगा।युवाओं को अत्यधिक जोश दिखाना भारी पड़ सकता है. पेट संबंधी समस्या गंभीर हो सकती है. गैस की दिक्कत दूर नहीं हो रही है तो खानपान में तत्काल बदलाव करें,मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। 

    वृश्चिक- आज आय के नए स्रोत सामने आएंगे। आज नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज सफलता आपके कदम चूमेगी।आज के दिन पूरे परिवार के साथ हनुमान जी के दर्शन के लिए जाएं, और चालीसा का पाठ करें. सेहत को लेकर अधिक चिंतित होने की जरूरत नहीं है. परिवार का सहयोग मिलेगा.

    धनु- आज के दिन विवादों से खुद से दूर रखें. धर्म-कर्म की राह में किसी जरूरतमंद की मदद कर सकें तो अच्छा होगा.इस राशि के छात्रों का मन पढ़ाई से थोड़ा डिस्ट्रैक्ट हो सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार पाने के अवसर प्रप्त होंगे। मेडिकल स्टूडेंट्स को आज किसी बड़े डॉक्टर से मिलाने का मौका मिलेगा। आज आपके व्यापार की गति में वृद्धि होगी।  किसी अतिथि के आगमन से परिवार का माहौल अच्छा होगा.

    मकर-आज व्यापार में आपको मन मुताबिक मुनाफा होगा। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकालने में किसी अनुभवी की सलाह कारगर साबित होगी।आज के दिन सभी गलतियों को भूलकर टूटे रिश्तों को पुनः जोड़ना चाहिए. यदि कोई आपसे क्षमा की उम्मीद रखता है तो उसे निराश न करें. ऑफिस की ओर से अच्छा रिवाड मिल सकता है. वैवाहिक संबंधों में खटास आने की आशंका है. हनुमान जी को मीठे का भोग लगाएं.                      

    कुम्भ- कई दिनों से चल रही पारिवारिक समस्याएं आज समाप्त हो जाएंगी। आज के दिन पॉजिटिव एनर्जी दूसरों को आकर्षित करेगी. बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए वर्कलोड देगा, लेकिन घर लौटने ने पर इसे भूल जाएं और परिवार के साथ त्यौहार का उत्साह मनाएं. लक्ष्य पाने के लिए प्लानिंग करें. विद्यार्थियों को भूलने की समस्या खड़ी हो सकती है. लिखकर अभ्यास करने पर मेहनत करें.कारोबारियों को उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के लिए विज्ञापन आदि पर खर्च करने चाहिए.

    मीन- आज किसी भी काम के लिए की गई कोशिश सफल रहेगी। अपने विचार जाहिर करने और दूसरों को अपने विचारों पर सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। महत्वपूर्ण डाटा संभालकर रखें जरूरी दस्तावेज गुम होने से परेशानी हो सकती है. प्रतिष्ठान या फैक्ट्री में व्यवध्यान से परेशानी बढ़ सकती है. विद्यार्थी ओवर कॉन्फिडेंस से बचें. परिश्रम में कोई कमी न रखें, नियमित तौर पर रिवीजन बनाए रखें.मां को उपहार लाकर दें और उनके साथ कुछ देर अवश्य बैठें. सुंदरकांड का पाठ करना अत्यंत लाभकारी रहेगा.

    About The Author

    Pro Vindhya

    See author's posts

    Pro Vindhya

    Related Posts

    सिंगरौली सरई तहसील बाबू लखपति सिंह रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

    January 12, 2026

    Singrauli News : देवरा जुआ फड़ का वीडियो वायरल!पुलिस की रणनीतिक चुप्पी या मिलीभगत का खेल?

    December 7, 2025

    Singrauli News : डीईओ की नाकामी से शिक्षा व्यवस्था चरमराई – दो स्कूलों की शिकायतों ने खोली विभाग की पोल

    December 4, 2025

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सिंगरौली कॉलेज लेक्चरर छात्राओं से व्हाट्सएप स्कैंडल में फंसा, CM मोहन यादव से शिकायत में हुआ खुलासा
    • सिंगरौली सरई तहसील बाबू लखपति सिंह रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
    • Singrauli News : प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता बनी एकतरफा, पत्रकारों के सवालों का पर ज़वाब देने के बजाय बोलीं मोबाइल बंद करो
    • Singrauli News : शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, आयुक्त ने कंपनी और निरीक्षक को भेजा नोटिस
    • Singrauli News : पैसों के लालच में रिश्तों का खून, देवरानी ने कर दी जेठानी की हत्या
    विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Blog
    • Contact
    © 2025 All right reserved Vindhya News.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.