Aaj Ka Rashifal : आज 6 मई 2023 और शनिवार को ज्येष्ठ मास की प्रतिपदा तिथि है। इस दिन शनिदेव की विशेष पूजा की जाती है। मेष, सिंह, मिथुन और तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा हो सकता है।
Aaj Ka Rashifal : जहां कर्क, कन्या और धनु राशियों में खुशियों की भरमार है, वहीं आइए जानें मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का राशिफल
मेषः आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। दफ्तर में अधिकारियों की फटकार लग सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सामाजिक कार्यों में आसक्ति बढ़ेगी। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृष : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद से दूर रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
मिथुन : कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां दिए जाने से अवसाद हो सकता है। व्यापारी वर्ग को उधार देने से बचें। इस राशि के जातकों को पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा
कर्क : धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। किसी काम के पूरे होने से परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा। व्यापार विस्तार के लिए आज का दिन शुभ है। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है।
सिंह : आज आपको सावधान रहना होगा। शत्रु हावी हो सकते हैं। दफ्तर में अधिकारियों से कहासुनी हो सकती है। कोई तीसरा व्यक्ति प्रेम संबंधों में दरार का कारण बन सकता है।
कन्या : भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। परिवार में मांगलिक समारोह का आयोजन हो सकता है। अचानक धन लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।
तुलाः शिक्षा में सफलता मिलेगी। काम के दबाव के कारण मानसिक अशांति रहेगी। काम का माहौल पहले से बेहतर रहेगा। मन में नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। तली-भुनी चीजें खाने से परहेज करें।
वृश्चिक : आज के दिन की शुरुआत शुभ समाचार से होगी। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। भविष्य के लिए योजना सार्थक होगी। व्यापार में मनोवांछित लाभ होगा।
धनु : आज आपका पैसा लंबे समय से अटका हुआ हो सकता है। व्यापार विस्तार के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरी के नए अवसर आएंगे। पार्टनर की भावनाओं का ख्याल रखें।
मकर : दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। माता-पिता का सहयोग प्राप्त करें। कोर्ट कचहरी में फैसला आपके पक्ष में आएगा। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।
कुंभ : आज का दिन आपके लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। दफ्तर में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। जमीन और भवन खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है। युवाओं के करियर पर ध्यान दें।
मीन : धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। कंपटीशन के लिए तैयार युवाओं को शुभ समाचार मिल सकता है। भाई के सहयोग से व्यापार में लाभ होगा।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारयों पर आधारित है. vindhya newa इसकी पुष्टि नहीं करता है.)