dreams meaning: नवरात्रि का पर्व चल रहा है. इन नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान अगर आपको सपने में ये 5 चीजें दिखें तो समझ लें कि आपको मां भगवती की कृपा मिलने वाली है।
dreams meaning: नवरात्रि में मां दुर्गा की विशेष रूप से पूजा की जाती है। मां दुर्गा सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली देवी हैं। अगर मां दुर्गा आपसे प्रसन्न होती हैं तो आपको कुछ संकेत जरूर देती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे सपने बता रहे हैं, जिन्हें अगर आप नवरात्रि में देखते हैं तो इसका मतलब है कि मां दुर्गा आप पर प्रसन्न हैं और आपका भाग्य जल्द ही चमकने वाला है.
नवरात्रि में माता की सवारी शेर का दिखाई देना
अगर नवरात्रि में सपने में शेर दिखाई दे तो यह इस बात का संकेत है कि आने वाले दिनों में आपको अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। यानी रुकावटें और परेशानियां दूर होंगी। dreams meaning
सपने में सुहाग का सामान देखना
नवरात्रि के दौरान अगर आप सपने में सुहाग की चीजें देखते हैं या उन्हें खरीदते हैं तो यह बहुत ही शुभ संकेत है। यानी मां दुर्गा की कृपा बनी हुई है। यह सुखी वैवाहिक जीवन का संकेत हो सकता है। यानी दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। dreams meaning
सपने में हाथी देखना
यदि आप नवरात्रि के दौरान सपने में हाथी देखते हैं, तो इसका मतलब है कि मां दुर्गा आपके घर आ रही हैं और आपको बहुत जल्द कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। dreams meaning
मां दुर्गा की मूर्ति देखना
अगर आप सपने में मां दुर्गा की मूर्ति देखते हैं तो इसका मतलब है कि आप पर मां भगवती की कृपा है और आपको सभी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। dreams meaning
फलों को खाना या फल देखना
यदि आप नवरात्रि में फल देखते हैं या उन्हें खाते हैं, तो इसका मतलब है कि मां दुर्गा की कृपा आप पर बरसने वाली है और आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने वाली है। dreams meaning