desk report
Grah Gochar 2023 :दरअसल मार्च में ग्रह गोचर के लिहाज से काफी अहम रहेगा, मार्च में मंगल समेत कई बड़े ग्रहों का गोचर होगा। मंगल मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद गुरु मीन राशि में गोचर करेगा। बुध और गुरु के मीन राशि में आने से बुधादित्य योग बनेगा। मार्च के अंत में बुध फिर से राशि परिवर्तन कर मेष राशि में प्रवेश करेगा।
Grah Gochar 2023 : 3 दिन के बाद फरवरी खत्म हो जाएगी और मार्च शुरू हो जाएगा। फरवरी की तरह मार्च में 4 प्रमुख ग्रहों का गोचर सभी राशियों को प्रभावित करेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित समय के बाद गोचर करते हैं, यानी प्रत्येक ग्रह एक निश्चित समय पर अपनी राशि बदलते हैं। जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका सीधा असर मानव जीवन, संसार और सभी राशियों पर पड़ता है। इस चरण में मार्च में शुक्र, सूर्य, बुध और मंगल का राशि परिवर्तन होगा, जिसका 12 राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। Grah Gochar 2023
दरअसल ग्रहों के गोचर के अनुसार मार्च का महीना काफी महत्वपूर्ण रहेगा, मार्च में मंगल समेत कई बड़े ग्रहों का गोचर होगा। मंगल मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद गुरु मीन राशि में गोचर करेगा। बुध और गुरु के मीन राशि में आने से बुधादित्य योग बनेगा। मार्च के अंत में बुध फिर से राशि परिवर्तन कर मेष राशि में प्रवेश करेगा। Grah Gochar 2023
मार्च में कब कब करेंगे ग्रह गोचर
शुक्र गोचर 2023 : होली के बाद 12 मार्च को शुक्र राशि परिवर्तन करेगा। 08 बजकर 37 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेगा।
सूर्य गोचर 2023 : ग्रहों के राजा सूर्य देव 15 मार्च को अपनी राशि परिवर्तन करेंगे।15 मार्च को सुबह 06 बजकर 47 मिनट पर सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे।
बुध गोचर 2023: बुध 16 मार्च को सुबह 10 बजकर 54 मिनट पर मीन राशि में गोचर करेगा। वह मीन राशि में सूर्य के साथ युति करेगा। तब बुधादित्य राजयोग बनेगा।
मंगल गोचर 2023 : भूमिपुत्र के नाम से मशहूर मंगल ग्रह 13 मार्च को राशि परिवर्तन करेगा। 13 मार्च को प्रातः 05 बजकर 33 मिनट पर मंगल का गोचर मिथुन राशि में होगा।
जानिए किस राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव
1- वृष राशि: 4 ग्रहों के राशि परिवर्तन से उत्पादक और आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे। धन लाभ, नई नौकरी और व्यापार के नए अवसर आएंगे। प्रसिद्धि और भाग्य में वृद्धि के साथ विवाह की संभावना आती है। किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। आमदनी हो सकती है।
2- कर्क राशि :4 ग्रहों का गोचर अच्छा रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगो को विदेश से निवेश मिल सकता है और अपने काम में सफलता मिल सकती है। इस माह में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नौकरी पेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। भाग्य का साथ मिल सकता है और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।
3- तुला राशि : भाग्योदय हो सकता है। लंबे समय तक प्रमोशन और वेतन वृद्धि की संभावना है। आय और आय के नए स्रोत बढ़ सकते हैं।विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आने की संभावना है। व्यापारियों को लाभ मिलेगा और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। जो लोग अविवाहित हैं उन्हें जीवन साथी मिल सकता है।
4- कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए ग्रहों का गोचर आर्थिक समस्या पैदा कर सकता है। भागदौड़ ज्यादा रहेगी, खर्चों में बढ़ोतरी से आप चिंतित हो सकते हैं। व्यापारियों के लिए संकट काल चल रहा है। सेहत का ध्यान रखें और लापरवाही से बचें।
5- मकर राशि: ग्रह गोचर के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए। आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक संबंधों में कड़वाहट आ सकती है, घर में उथल-पुथल मच सकती है। शांति से काम लें और धैर्य रखें।
6- कुंभ राशि: ग्रहों का गोचर परेशानी ला सकता है। परिजनों के बीच मतभेद बढ़ सकते हैं और कारोबार में नुकसान हो सकता है। संपत्ति के मामलों में दूसरों के हस्तक्षेप की आवश्यकता पड़ सकती है। धैर्य से काम लें।