Chaitra Navratri Bhog 2023: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो गया है। नवरात्रि में पूरे 9 दिनों तक मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है। 9 दिन तक माता रानी को प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग भोग लगाए जाते हैं। मान्यता है कि इन दिनों माता रानी अपने भक्तों की मनोकामना (Chaitra Navratri Bhog 2023) पूरी करने के लिए धरती पर आती हैं। मान्यता है कि देवी जिस (Chaitra Navratri Bhog Full List) वाहन पर सवार होकर आती हैं, वह शुभ या अशुभ फलों का सूचक माना जाता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि देवी के किस रूप को कौन सा भोग पसंद है। और आप माता रानी को प्रसन्न करने के लिए कौन सा भोग लगाएं कि मां की कृपा आप पर बरसे और आपकी सारी मनोकामना पूरी हो।
Chaitra Navratri Bhog 2023: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत आज से हो चुकी है. नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इन 9 दिनों में माता को 9 प्रकार के भोग का भोग लगाया जाता है।
पहला दिन- नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की घटस्थापना से पूजा की जाती है.इस दिन मां को गाय के घी से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए. यह सभी प्रकार के रोगों को दूर करता है।
दूसरा दिन- दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। इन्हें चीनी पसंद है, पाँच फलों का रस यानि पंचामृत का प्रसाद प्रिय है। पूजा करने और मनपसंद भोजन का भोग लगाने से आयु वृद्धि का वरदान मिलता है. Navratri 2023 Bhog
तीसरा दिन- तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मानसिक, शारीरिक और आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए इस दिन मां चंद्रघंटा को दूध से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए। Navratri 2023 Bhog
चौथा दिन- नवरात्रि के चौथे दिन देवी कुष्मांडा की पूजा की जाती है। इन्हें मालपुए का भोग लगाने से बुद्धि में वृद्धि होती है और निर्णय लेने की शक्ति में वृद्धि होती है। Navratri 2023 Bhog
पांचवां दिन- नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। मां के इस स्वरूप को केले का प्रसाद चढ़ाने से अच्छे स्वास्थ्य और रोगों से मुक्ति का आशीर्वाद मिलता है। Navratri 2023 Bhog
छठा दिन- परिवार में मधुरता बनाए रखने के लिए छठे दिन मां कात्यायनी को प्रसन्न करें. मां के इस स्वरूप को शहद और मीठे पान का भोग लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक माहौल बनता है। Navratri 2023 Bhog
सातवां दिन- मां कालरात्रि को संकटों से मुक्ति दिलाने वाली देवी माना जाता है. इनकी पूजा में गुड़ का भोग लगाना चाहिए। इससे शत्रु पर विजय प्राप्त होती है। Navratri 2023 Bhog
आठवां दिन- नवरात्रि के आठवें दिन देवी महागौरी की पूजा की जाती है। धन और संतान सुख की प्राप्ति के लिए मां महागौरी को नारियल चढ़ाना चाहिए। यह भौतिक सुख देता है। Navratri 2023 Bhog
नौवां दिन- महानवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां के इस स्वरूप को चना, खीर, पूरी, हलवा का भोग लगाएं और फिर नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराएं। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। Navratri 2023 Bhog