Ram navami 2023: चैत्र मास के शुक्लपक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी मनाई जाती है. इस वर्ष रामनवमी 30 मार्च 2023 गुरुवार को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। रामनवमी के दिन एक बहुत ही दुर्लभ योग बन रहा है। 30 मार्च तीनों राशि के अति दुर्लभ योग बन रहा है। इन 3 राशियों पर मां दुर्गा की कृपा बरसेगी।
Ram navami 2023: desk report – पारंपरिक धर्म में कई देवताओं की पूजा की जाती है, जिनमें से प्रत्येक का अपना विशेष स्थान है। मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में जाने जाने वाले भगवान राम की पूजा करने के लिए राम नवमी को सबसे अच्छा दिन माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार रामनवमी के दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्लपक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी मनाई जाती है। इस वर्ष राम नवमी 30 मार्च 2023 को मनाई जा रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन एक बहुत ही दुर्लभ योग बन रहा है, जिसका प्रभाव तीनों राशियों पर सकारात्मक रूप से देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं दिल्ली निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित आलोक पांड्या कौन-सी हैं वो 3 राशियां।
रामनवमी पर बन रहे विशेष योग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रामनवमी पर सर्वार्थसिद्धि, गुरुपुष्य और अमृत सिद्धि योग बन रहे हैं. जिसका सकारात्मक असर 3 राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा।
शुभ मुहूर्त
30 मार्च को सुबह 6:00 बजे से 10:59 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग रहेगा।
सिंह राशि के जातक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए यह योग शुभ माना जाता है। सिंह राशि के जातकों को भगवान राम के आशीर्वाद से हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। कर्ज से मुक्ति मिलेगी, आय के नए स्रोत बनेंगे, रोजगार और व्यापार के अवसर प्राप्त होंगे।
वृषभ राशि के जातक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रामनवमी का दिन वृषभ राशि के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। इस दिन आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। रामनवमी का दिन कहीं निवेश के लिए शुभ रहेगा। लंबे समय से अटके कार्यों में तेजी आएगी।
तुला राशि के जातक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रामनवमी के दिन केवल उन्हीं लोगों को खुशखबरी मिल सकती है जिनकी राशि तुला है। जो लोग विवाह योग्य हैं उन्हें विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।