CM Shivraj Singh Chauhan सिंगरौली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को सिंगरौली में रोड शो किया और जनसभा को संबोधित करते हुए अपनी उपलब्धियां गिनाई। वही सोमवार की सुबह उन्होंने इंडिया गठबंधन और कांग्रेस को परिवारवाद पर घेरा। उन्होंने सोनिया गांधी का नाम लेते हुए कहा कि वह अपने बेटा और बेटी को सेट करने में लगी है। वहीं दिग्विजय सिंह और कमलनाथ का नाम लेते हुए कहा कि दोनों नेताओं के बीच कपड़े फाड़ने का कंपटीशन चल रहा है। कमलनाथ कहते हैं कि दिग्विजय सिंह के कपड़े फाड़ो और दिग्विजय सिंह कहते हैं की कमलनाथ के कपड़े कपड़े फाड़ो।
बता दें की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक निजी होटल में मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस में सिर्फ परिवारवाद चल रहा है। इंडिया गठबंधन में दोस्ती कम कुश्ती ज्यादा हो रही है, गठबंधन वाले लोग ही आपस में लड़ाई कर बैठे हैं. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस पार्टी को चालू पार्टी बताया है और बोला है कि यह पार्टी लोगों को ठग रही है।
सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी आज मध्य प्रदेश के धार और इंदौर शहर में आ रही हैं। प्रियंका गांधी जब भी मध्य प्रदेश में आती है तो झूठ की दुकान खोल देती हैं। झूठ बोलकर प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश को बदनाम कर रही हैं और झूठ बोल रही हैं कि मध्य प्रदेश में 3 साल में सिर्फ 21 लोगों को रोजगार मिला है। जबकि 50000 लोगों को नियुक्ति पत्र तो हमनें बांटे। जो झूठ बोलें उसे काला कौवा काटे इतना भी झूठ मत बोलें। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी कहती रहती हैं कि हमने किसानों के लिए कुछ नहीं किया जबकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान सम्मन निधि दोनों तरफ से किसानों को लाभ मिल रहा है। हम किसानों के लिए काम कर रहे हैं उन्हें सम्मान निधि दे रहे हैं। हम सिंचाई की व्यवस्था करते हुए किसानों को 0% पर कर्ज दे रहे हैं। प्रियंका गांधी बताएं आपने क्या किया है? जब आपकी सरकार आई तो आपने वादा खिलाफी किया, और आपने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया, किसान कभी आपको माफ नहीं करेंगे। CM Shivraj Singh Chauhan
सीएम शिवराज ने कहा कांग्रेस के नेता स्व सहायता समूह के बहनों से कह रहे हैं कि भाजपा को सपोर्ट किया तो हम गरीबों के घर चूल्हा नहीं जलते देंगे। तुम्हारे बच्चें भूखे मर जाएंगे। क्या प्रियंका गांधी और कांग्रेस के लोगों की यही सोच है कि गरीबों के बच्चें भूखे मर जाएं। हम तो नहीं करने देंगे। उन्होंने कहा कि मैडम प्रियंका गांधी को जवाब देना चाहिए, हालांकि कांग्रेस पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है व फिर भी प्रियंका गांधी को कुछ न कुछ बोलना चाहिए। CM Shivraj Singh Chauhan
कांग्रेस में परिवारवाद की चल रही कवायत
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी बन गई है जो परिवारवाद की कवायत चल रही है। कांग्रेस के दो पाठ हो गए हैं। एक पाट दिग्विजय सिंह का और एक पाट कमलनाथ का और इन दोनों पाट में कांग्रेस पीस रही है। तो यह जनता का क्या भला करेंगे। दोनों नेता अपने बेटों के लिए जमीन तैयार कर रहे हैं और राजनीति में सेट करना चाहते हैं। जनता बेचारी कहां जाएगी, हम पूरे मध्य प्रदेश की जनता की सेवा में लगे हैं। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से भी जवाब मांगा है और कहा है कि कांग्रेस आखिर ऐसा दलदल क्यों बन गई है जिसमें इनका इंडिया गठबंधन ही फंस गया है। जब आपका भरोसा यह लोग ही नहीं कर रहे हैं तो फिर प्रदेश आप पर भरोसा क्यों करें? CM Shivraj Singh Chauhan