Damoh: दमोह जिले के कुम्हारी क्षेत्र के वन क्षेत्र में अवैध शिकार की सनसनीखेज घटना सामने आई है. खबरों के मुताबिक, जंगल में गायों और तेंदुओं को करंट लग गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। करंट की चपेट में आने से पशुओं के शव भी झुलस गए।इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
Damoh: जानकारी के मुताबिक, गांव के पास जंगली क्षेत्र में 11 केवी का तार टूट जाने के बाद जब तार जमीन पर पड़ा हुआ था। उसी दौरान शिकारी तेंदुआ और शिकार गाय के निकलने पर वे दोनों करंट की चपेट में आ गए। तेंदुए और गाय दोनों की करंट के संपर्क में आने से मौत हो जाने से इलाके में सनसनी है। तो वन अमला मामले की जांच कर रहा है
जली हुई हालत में मिले
शुक्रवार की सुबह लोगों ने वन अधिकारियों को सूचना दी कि दमोह जिले के सगौनी बीट अंतर्गत खमरिया के जंगल में एक तेंदुआ और एक गाय मृत पड़ी है. मौके पर पहुंची टीम ने दोनों को जला हुआ पाया। जिला मुख्यालय से डीएफओ व विशेष टीम मौके पर पहुंची तो जांच में पता चला कि दोनों की मौत करंट लगने से हुई है.
गाय के चक्कर में तेंदुए की मौत
डीएफओ महेंद्र सिंह उइके के मुताबिक करीब दो दिन पहले जंगल से 11 केवी की लाइन निकली हैजिसका एक तार टूटा पड़ा था करीब दो दिन पहले एक गाय आ गई उस तार की चपेट में जिसे खाते समय तेंदुआ को भी करंट लगा है और उसके शरीर पर जो दिख रहा है उससे स्पष्ट है कि मौत का कारण बिजली के करंट का लगना है। तेंदुए के शव को जबलपुर ले जाया गया है। जहां डॉक्टरों की विशेष टीम शव परीक्षण करेगी और अंतिम संस्कार किया जाएगा।
संजय टाइगर रिजर्व में हुआ शिकार
हाल ही में, 9 मार्च को, मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक बाघ का शव जमीन में दबा मिला था। जिन पर जान का खतरा मंडरा रहा था। इस घटना में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यहां करंट लगने से बाघिन टी32 की मौत हो गई।