Close Menu
विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Trending
    • IIT ISM धनबाद में गौतम अडानी का विजन : “जो तुम बनोगे,वही भारत बनेगा- फिर छात्रों में आत्मनिर्भर भारत का उमड़ा उत्साह
    • IIT धनबाद में छात्रों को गौतम अडानी का तोहफा, हर साल 50 पेड इंटर्नशिप, 25% को प्री-प्लेसमेंट ऑफर
    • Singrauli News : देवरा जुआ फड़ का वीडियो वायरल!पुलिस की रणनीतिक चुप्पी या मिलीभगत का खेल?
    • Singrauli News : जिला मुख्यालय में 7 दिन से करोड़ों लीटर नाली में बह रहा अमृत जल
    • बैढ़न-विंध्यनगर रोड पर अमृत जल लाइन फटी, हजारों लीटर पानी सड़क पर बहा, आए दिन वार्डों में लगातार बर्बाद हो रहा पेयजल
    • Singrauli News : थाने में कथित डील पर बवाल, SP से पारदर्शी जांच की मांग तेज
    • NCL के टूटे कंक्रीट पाइप से बना मौत का गड्ढा, हजारों लोगों की जिंदगी दांव पर
    • Coal mines: NCl की चुप्पी, चड्ढा कंपनी की मनमानी, ओवरलोडिंग को मिला खुला लाइसेंस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    विंध्य न्यूज़
    • Home
    • Sport
    • Fashion
    • Gadgets
    • Lifestyle
    • Travel
    • Business
    • Recipe
    विंध्य न्यूज़
    Madhya Pradesh

    सरकारी किताब कबाड़ी को बेंचने मामले में हेड मास्टर एवं BAC सस्पेंड, BRCC की नींद गायब, कलेक्टर को जवाब देने का कल आखिरी मौका, मोहन सरकार की हो रही किरकिरी

    By Pro VindhyaSeptember 12, 2024No Comments2 Mins Read

    सिंगरौली 12 सितम्बर। कक्षा 1 से 8वीं तक के सरकारी पाठ्य पुस्तकों को कबाड़ियों के हाथ बेचे जाने के मामले में कलेक्टर के निर्देश पर गठित जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह ने माध्यमिक विद्यालय पिपरवान के प्रभारी, प्रधानाध्यापक रामेश्वर जायसवाल एवं बीएसी, ब्लॉक पुस्तक प्रभारी शिवकुमार मिश्रा को सस्पेंड कर दिया है। वही चर्चित बीआरसीसी सियाराम भारती को कल दिन शुक्रवार को 11 बजे दिन कलेक्टर के समक्ष पेश होने के लिए अंतिम अवसर दिया गया है। कबाड़ी को सरकारी किताबें ले जाते पुलिसने पकड़ा तो प्रदेश की मोहन सरकार की जमकर किरकिरी हुई।‌


    गौरतलब है कि कोतवाली पुलिस ने 2 सितम्बर को एक कन्टेनर व पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 65 एचटी 4435 से म.प्र. पाठ्य पुस्तक म.प्र. भोपाल कक्षा 1 से 8वीं तक को कचनी से जप्त किया था। वही विन्ध्य न्यूज़ ने उक्त मामला का भंडाफोड़ दिया। कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला ने मामले को गंभीरता से लेते हुये 5 सितम्बर को तीन सदस्यीय जांच टीम गठित किया। जांच टीम के सदस्य डीईओ एसबी सिंह, डीपीसी आरएल शुक्ला एवं सहायक संचालक शिक्षा कविता त्रिपाठी ने बीआरसी चितरंगी एवं पिपरवान विद्यालय के पहुंच जांच पड़ताल करते हुये बीआरसीसी, बीएसी व एचएम के बयान लिए।

    जांच टीम ने आरोप सही पाया और नोटिस भी जारी की गई। जवाब समाधान कारक न होने पर कलेक्टर के निर्देश पर डीईओ ने बीएसी शिवकुमार मिश्रा एवं प्रभारी हेड मास्टर रामेश्वर जायसवाल को निलंबित कर दोनों को शाउमा विद्यालय पंजरेह अटैच कर दिया है। वही बीआरसीसी की कलेक्टर के समक्ष कल दिन शुक्रवार को अंतिम अवसर की सुनवाई होगी। चर्चा है कि बीआरसीसी को आने वाले अगले 24 घंटे भारी पढ़ने वाले हैं। शायद उन्हें आज की रात ठीक से नींद आए।

    About The Author

    Pro Vindhya

    See author's posts

    Pro Vindhya

    Related Posts

    IIT धनबाद में छात्रों को गौतम अडानी का तोहफा, हर साल 50 पेड इंटर्नशिप, 25% को प्री-प्लेसमेंट ऑफर

    December 9, 2025

    Singrauli News : देवरा जुआ फड़ का वीडियो वायरल!पुलिस की रणनीतिक चुप्पी या मिलीभगत का खेल?

    December 7, 2025

    Singrauli News : जिला मुख्यालय में 7 दिन से करोड़ों लीटर नाली में बह रहा अमृत जल

    December 7, 2025

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • IIT ISM धनबाद में गौतम अडानी का विजन : “जो तुम बनोगे,वही भारत बनेगा- फिर छात्रों में आत्मनिर्भर भारत का उमड़ा उत्साह
    • IIT धनबाद में छात्रों को गौतम अडानी का तोहफा, हर साल 50 पेड इंटर्नशिप, 25% को प्री-प्लेसमेंट ऑफर
    • Singrauli News : देवरा जुआ फड़ का वीडियो वायरल!पुलिस की रणनीतिक चुप्पी या मिलीभगत का खेल?
    • Singrauli News : जिला मुख्यालय में 7 दिन से करोड़ों लीटर नाली में बह रहा अमृत जल
    • बैढ़न-विंध्यनगर रोड पर अमृत जल लाइन फटी, हजारों लीटर पानी सड़क पर बहा, आए दिन वार्डों में लगातार बर्बाद हो रहा पेयजल
    विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Blog
    • Contact
    © 2025 All right reserved Vindhya News.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.