Singrauli News: सिंगरौली : पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ हैलीकाप्टर से सिंगरौली के देवसर पहुंचे। उन्होंने शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से चर्चा की। इसके उपरांत सभा स्थल के पास मंडलम-सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक में हिस्सा लिया। इसके बाद वह जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने मध्यप्रदेश में कुशासन- महंगाई- बेरोजगारी- भ्रष्टाचार महिलाओं पर अपराध में नम्बर वन बताया। और कहां कि डीएम फंड सिंगरौली में खर्च कर इतिहास बनाएंगे।
Singrauli News : सिंगरौली में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने एकदिवसीय दौरे में सिंगरौली के देवसर पहुंचे थे। कमलनाथ भाजपा सरकार के कुशासन महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ विशाल जनसभा को संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि सिंगरौली जिला सबसे धनी जिला है आज जब इसक देखता हूं तो लगता है कि सिंगरौली का क्या हाल है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार रही है भारतीय जनता पार्टी की विधायक रही है। सिंगरौली का जो पैसा है वह जिले में खर्च नहीं होता है यहां रेलवे लाइन अब तक बनी नहीं मुआवजा भी सही ढंग से नहीं दिया गया।
2020 में कांग्रेस की वोटों से सरकार बनी, 15 महीने कांग्रेस की सरकार रही । लेकिन फिर नोटों वाली सरकार ने फोटो वाली सरकार को गिरा दिया और फिर जब नोटों की सरकार बनी तो वह आप सब से वसूलने लगे। यह नोटों की बनी सरकार मैं बिना पैसों की कोई काम नहीं होती अब भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन चुका है। तमिलनाडु में विवाद चल रहा है पंजाब में खालिस्तान के नारे लग रहे हैं। कैसे समाज को बांटा जा रहा हैं। भाजपा सरकार 15 साल तक शासन रहा पूरा प्रदेश बर्बाद करके सौंपा था। मध्य प्रदेश बेरोजगारी के मामले में नंबर वन, भ्रष्टाचार में नंबर वन, किसानों की आत्महत्या करने वाले में नंबर वन, महिलाओं के अत्याचार के मामले में नंबर वन। सभी विभागों में लोग परेशान हैं, नौजवान भटक रहा है किसान खाद बीज के लिए घूम रहा है, और पंचायती राज को बचाइए। आज हमारे सरपंच के और उपसरपंच की कोई कीमत नहीं। पंचायती राज चौपट।यह सब पैसों की वसूली के लिए कर रहे हैं, माइनिंग फंड विकास के लिए नहीं बल्कि कितना कमीशन मिलता है इसके लिए उपयोग किया जाता है।
शिवराज सरकार कर्ज में डूब चुकी हैं
शिवराज सरकार कर्ज में डूब चुकी हैं,अब तक 3 लाख 30 हजार करोड रुपए लोन लिए है और इस पैसे का लगने वाला ब्याज चुकाने के लिए भी लोन लेना होगा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को शिलान्यास बाला मुख्यमंत्री बताया। अभी तक शिवराज मामा को अपनी बहनों का याद नहीं आई लेकिन अब जब चुनाव 5 महीने बाद होने हैं ऐसे समय में उनको बहनों की याद आई है। वह अब महिलाओं को ₹1000 देने का ऐलान किया है। उस पर यदि मेरी सरकार बनेगी तो मैं पंद्रह ₹100 दूंगा और सिलेंडर ₹500 में मिलेगा देश की ऊर्जा धानी सिंगरौली है यहां का डीएमएफ फंड का शिवराज सिंह दुरुपयोग कर रहे हैं। उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रहे हैं। हमारी सरकार बनने के बाद डीएम फंफ़ सिंगरौली में खर्च होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 1500 रुपए प्रति महीने दिया जाएगा। साथ ही गैस सिलिंडर 500 रुपए में मिलेगा। कमल नाथ ने मंगलवार को देवसर उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में जनसभा को संबोधित किया।