MP IPS Transfer : चुनावी साल में मध्यप्रदेश में तबादले का दौर लगातार जारी है। शिवराज सरकार द्वारा थोक में आईएएस आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए जा रहे है। प्रदेश सरकार ने आज प्रशासनिक कार्य सुविधा की द्रष्टि से भारतीय पुलिस सेवा (IPS ) के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं। गृह विभाग से जारी आदेश में 75 आईपीएस अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें इधर से उधर किया गया है।2006 बैच के आईपीएस अफसर अनुराग शर्मा को डीआईजी बालाघाट से एसीपी भोपाल (अपराध व मुख्यालय) बनाया गया है।
बता दें कि गृह विभाग ने 75 आईपीएस अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए है, इस स्थानातरण में उपपुलिस महानिरीक्षक, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए है। MP
सूची के दर्शित नामों के अनुसार 21 जिलों के एसपी बदले गए हैं। श्री सचिन कुमार अतुलकर को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ( कानून और व्यवस्था) नगरीय पुलिस जिला भोपाल से उपपुलिस महा निरीक्षक छिंदवाड़ा रेंज बनाया गया है।श्रीमती कृष्णा बेनी देसावातु को उपपुलिस महानिरीक्षक एसएएफ ( सेंट्रल जोन) भोपाल रेंज से उप पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज बनाया गया है। MP
गृह विभाग ने शनिवार को विस्तृत तबादला आदेश जारी किया है। इससे पहले 16 मार्च को विभाग ने 12 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर किए थे। इसमें भोपाल और इंदौर के पुलिस कमिश्नर की अदला-बदली की गई थी। सूची इस प्रकार है।