Singrauli News : (Anisha) सिंगरौली। अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम प्रकटोत्सव पर शहर के मुख्य मार्गों से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सुबह 11 बजे नगर निगम कार्यालय माजन मोड़ शिव मंदिर से प्रारंभ हुई। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए इन्दिरा चौक से वापस रामलीला मैदान पहुंची। इस विशाल शोभायात्रा का आयोजन सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया। इस दौरान भगवान परशुराम की वेशभूषा में झांकी सजाई गई। जहा हजारो की संख्या मे विप्र जनो ने भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए तकरीबन 12 किलो मीटर पैदल यात्रा की। इस दौरान जगह-जगह जलपान पिलाने की व्यवस्था के साथ पुष्प वर्षा की गई। व्यवस्था को बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। शोभा यात्रा का समागम रामलीला मैदान मे किया गया
Singrauli News : भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण समाज के श्री,श्री 108 श्री प्रकाशानन्द गिरि जी महराज, पंडित प्रवीण शुक्ला, एसके दुबे, गोविंद प्रसाद पांडे, डॉ डीके मिश्रा, मिथीलेश मिश्रा, देवेश पांडे, विनोद चौबे खडोरा, अमित द्विवेदी, कुंदन पांडे, राम अशोक शर्मा, स्लोकी मिश्रा, विनोद चौबे कचनी, अश्वनी तिवारी, अरुण द्विवेदी, राजेश दुबे, सत्येंद्र पांडे, विजय लक्ष्मी शुक्ला सहित समाज के हजारों सदस्यों के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा नगर निगम कार्यालय माजन मोड़ शिव मंदिर से शुरू होकर बिल्लौजी,ताली, मस्जिद चौराहा होते हुए इंदिरा चौक विन्ध्य नगर पहुंची।
जहां शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया था। इसके बाद शोभायात्रा विंध्य नगर से वापस रामलीला मैदान मे समागम हुआ। जहां विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। इधर बताते चले कि शोभायात्रा में शहर के सर्व ब्राह्मण समाज के विप्र बंधु पारंपरिक वेशभूषा में भगवान परशुराम का जयकारा लगाते हुए उत्साह के साथ चल रहे थे। नगर निगम कार्यालय शोभा यात्रा का जो आगाज हुआ ऐसा प्रतीत हो रहा था। जैसे आज भगवान परशुराम प्रकट हो गए हैं। जहां रास्ते भर जगह-जगह विप्रो के लिए कई समुदाय के लोगों के द्वारा पंडाल लगाकर जलपान की व्यवस्था कराई गई थी जहां जगह-जगह विप्र जनों के स्वागत के लिए पुष्प वर्षा की जा रही थी। वही लोग विप्र जनों को जलपान करा रहे थे।
पंडाल लगाकर हुआ विप्रो का स्वागत
इधर बता दें कि शोभा यात्रा के दौरान विधिवत भगवान परशुराम की झांकी सजाई गई थी। जहां समूचा शहर जय परशुराम के जयकारे से गुंजायमान रहा। बताया जाता है कि सुबह 11:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक शहर भर में शोभायात्रा निकाली गई थी। इस शोभायात्रा के स्वागत के लिए प्रवीण सिंह चौहान, दिलीप शाह, अरविंद सिंह चंदेल, प्रेम अग्रवाल, विधायक सिंगरौली राम लल्लू बैस, शिवेंद्र बहादुर सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानु,अन्नत चतुर्वेदी के द्वारा भव्य स्वागत किया गया था।
चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
भगवान परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर जिला मुख्यालय बैढ़न मे विप्र जनों का उमड़े जनसैलाब को देखते हुए पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात थी। जिसकी अगुवाई सीएसपी देवेश पाठक व कोतवाली टीआई अरुण कुमार पांडेय अपने दल बल के साथ कर रहे थे। व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस बल जगह जगह तैनात रहा ताकि इस शोभायात्रा के दौरान किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी ना होने पाए।