Madhya Pradesh News: छतरपुर। शादी के बाद घर से जेवर और नकदी लेकर फरार होने वाली एक लुटेरी दुल्हन की एक शातिर गैंग का रीवा पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। लुटेरी दुल्हन सहित उसके तीन साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनमें एक युवती भी शामिल है। लुटेरी दुल्हन ने बमीठा के रहने वाले एक युवक को अपना शिकार बनाया था। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस में दर्ज कराई थी और पुलिस तब से ही इस लुटेरी दुल्हन की तलाश में जुटी हुई थी। अब इसे रीवा से गिरफ्तार किया गया है।
बता दे कि शादी न होने से परेशान युवाओं को टारगेट में रहते थे। जहां शादी रचाने के बाद सामान समेटकर भाग जाती थी। अब बमीठा पुलिस ने आरोपी एक लुटेरी दुल्हन को उसके एक साथी सहित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने चार शादियां करके चारों परिवारों को लूट का शिकार बनाया था। उसके एक फरार साथी की तलाश की जा रही है।
शादी ना होने से परेशान युवकों को बनाते थे टारगेट
ऐसे लोग जिनकी शादी न होने से परेशान हों उन्हें खोजकर शादी करना और फिर नगदी, जेवरात लेकर फरार होने वाले इस गिरोह के सदस्यों ने बमीठा थाना क्षेत्र के राजेश अहिरवार को अपने जाल में फंसाया।सतना निवासी पप्पू कुशवाहा ने सुमन (परिवर्तित नाम) को अपनी बहन बताकर राजेश का विवाह उससे करा दिया। विवाह के कुछ दिन बाद दुल्हन नगदी व जेवरोें सहित पूरा सामान समेटकर घर से गायब हो गई। जिसकी रिपोर्ट बमीठा थाने में दर्ज कराई गई, पुलिस ने गुमशुदगी का मामला कायम करके तहकीकात शुरू की। इसी तरह बमीठा क्षेत्र के ही ग्राम ढोड के जयपाल यादव का विवाह भी हाल ही में पप्पू कुशवाहा ने ही इसी लड़की के साथ कराया था। यहां से भी लुटेरी दुल्हन विवादों में आई और शिकायत पुलिस तक पहुंची।
रीवा में 2,सतना में 1,छतरपुर 1 की थी शादी
पुलिस ने बताया कि पड़ताल में मिले सुरागों के आधार पर जब पप्पू कुशवाहा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया। पुलिस ने रीवा में एक ठिकाने पर छापा मारकर लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया है, जो दो बच्चों की मां भी है। आरोपित महिला अभी तक चार लोगोंं का अपना शिकार बना चुकी है। रीवा क्षेत्र में दो,सतना में एक,छतरपुर में एक,लोगोंं से शादियां करके सामान समेटकर भाग चुकी है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।