Bargawan : सिंगरौली 14 सितम्बर। नगर परिषद् बरगवां में वार्ड पार्षदों के नामांकन निर्देशन फार्मों के जांच के दौरान 13 अभ्यर्थियों के नामांकन रिजेक्ट कर दिये गये। जबकि नगर परिषद् सरई के एक भी नामांकन फार्म निरस्त नहीं किये गये हैं।
Bargawan : सभी फार्मो को पास कर दिया गया है। नाम निर्देशन फार्मों की वापसी 15 सितम्बर की अपरान्ह 3 बजे तक है। वहीं अभी तक किसी भी राजनैतिक दलों ने प्रत्याशियों के चयन की सूची जारी नहीं किया है। पहली मर्तबा सब कुछ गोपनीय रखा जा रहा है। ताकि पार्टी में विद्रोह न हो.
दरअसल नगर परिषद् बरगवां एवं सरई में 27 सितम्बर को मतदान एवं 30 सितम्बर को मतदान की गणना एवं परिणाम की घोषणा की जावेगी। आज मंगलवार को नामांकन फार्मों की जांच की गयी। जिसमें नगर परिषद् बरगवां में 133 में से 13 अभ्यर्थियों के फार्म किन्ही कारणो से निरस्त कर दिये गये। Bargawan
अब यहां 120 अभ्यर्थियों के फार्म वैध पाये गये हैं। वहीं सरई में एक भी नामांकन निर्देशन फार्म निरस्त नहीं किये गये हैं। सभी 173 अभ्यर्थियों के फार्म वैध मिले हैं। नामांकन फार्म की जांच उपरांंत नाम वापसी एवं प्रतीक चिन्हों का आवंटन निर्वाचन अधिकारियों द्वारा घोषणा किया जावेगा। इधर आज मंगलवार को नाम निर्देशन पत्रों की जांच होने के बावजूद भाजपा, कांग्रेस, बसपा, आम आदमी पार्टी ने अभी तक वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों की सूची सार्वजनिक नहीं किया है। जिसको लेकर अभी भी संशय की स्थिति बनी हुई है। Bargawan
चर्चा है कि नाम वापसी के आखिरी वक्त प्रत्याशियों की सूची सार्वजनिक की जावेगी। ताकि पार्टी में विद्रोह न हो। हालांकि आज नामांकन फार्मों के जांच के दौरान राजनैतिक दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों को अवगत कराते हुए दोनों नगर परिषद् के निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष सी फार्म गोपनीय ढंग से जमा कर दिया है। Bargawan
ताकि फार्म निरस्त न किया जा सके। फिलहाल राजनैतिक दलों द्वारा अभी तक वार्ड पार्षद पदों के प्रत्याशियों की सूची का ऐलान न किये जाने को लेकर कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं में अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। देखना है कि 15-15 वार्ड पार्षदों के लिए राजनैतिक दल इन दिनों इस चुनाव में अपने प्रत्याशियों को कितना जीत हासिल करा पाते हैं. यह तो 30 सितम्बर को पता चल पायेगा। Bargawan
बरगवां में मेयर की प्रतिष्ठा दांव पर
नवगठित नगर परिषद् बरगवां नपानि सिंगरौली की मेयर रानी अग्रवाल के लिए प्रतिष्ठापूर्ण माना जा रहा है। यहां के इस चुनाव में मेयर की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। बरगवां मेयर का गृहग्राम भी है और इनका गढ़ भी माना जाता है। अब देखना है कि आम आदमी पार्टी के पार्षद प्रत्याशी इस परिषद् के चुनाव में कितने फतह हासिल कर पाते हैं। वहीं भाजपा, कांग्रेस पार्टी के लिए भी प्रतिष्ठा का सवाल है। नगर निगम सिंगरौली के चुनाव में मेयर प्रत्याशी के हारने के बाद इन दलों के द्वारा उस कमी को पूरा करने के लिए ऐंड़ी चोटी का जोर लगाये हुए हैं। इसीलिए प्रत्याशियों की घोषणा भी नहीं की जा रही है, ताकि पार्टी के फूट से रोका जा सके। Bargawan
भाजपा,कांग्रेस के नेता लगातार कर रहे बैठकें
भाजपा, कांगे्रस पार्टी के कई कार्यकर्ता चुनाव मैदान में उतर आये हैं। इन्हें मनाने के लिए लगातार जद्दोजहद किया जा रहा है। वहीं नवगठित नगर परिषद् बरगवां, सरई में कैसे फतह हासिल कर कब्जा जमाया जाय इसके लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है। कांग्रेस,भाजपा पार्टी का संगठन लगातार स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ जनों के बीच बैठकर कार्यकर्ताओं के मन को टटोलने का कार्य कर रहे हैं। साथ ही जो नाराज हैं उन्हें कैसे मनाया जाय इसके लिए राजनैतिक दांव पेंच खेला जा रहा है। 15 सितम्बर को स्पष्ट हो जायेगा कि कौन-कौन से पार्टी कार्यकर्ता बगावत कर रहे हैं। Bargawan
प्रेक्षक ने सरई परिषद् क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सरई एवं बरगवा नगर परिषद के लिए नियुक्त प्रेक्षक नरेन्द्र कुमार त्रिवेदी द्वारा सरई नगर परिषद क्षेत्रांतर्गत के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। प्रेक्षक ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दियेे एवं प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों अवलोकन किये। वहीं अभ्यर्थियो तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों से भी चर्चा कर उन्हे निर्वाचन से संबंधित आदर्श आचरण संहिता का पालन करें। Bargawan