13 new faces entered in Zilla Panchayat :भाजपा के कई दिग्गज नेताओं को मिली हार,सोनम सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष की दावेदार.District Panchayat
13 new faces entered in Zilla Panchayat : सिंगरौली 15 जुलाई त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजों का आज विधि संगत पूर्वक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर सिंगरौली ने घोषणा कर दिया, नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को आज शुक्रवार को जीत का प्रमाण पत्र कलेक्टोरेट सभागार में सौंपा गया.
इस जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है, कई दिग्गज नेता व नेत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है,वहीं कांग्रेस पार्टी के कई नामी गिरामी चेहरे पहली दफा चुनकर आये हैं,इस चुनाव में 13 नये प्रत्याशियों को पहली बार जिला पंचायत चुनाव में जीत हासिल हुई है.District Panchayat
जिला पंचायत चुनाव में सिंगरौली से बीजेपी को बड़ा झटका लगा है,14 वार्डों में कांगे्रस पार्टी समर्थित करीब 9 सदस्य जीत हासिल किये हैं। 2 निर्दलियों का भी दबदबा है,जबकि 1 आप पार्टी समर्थित कार्यकर्ता को जीत मिली है। वहीं वार्ड क्रमांक 7 की कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुश्री सोनम सिंह पुत्री स्वर्गीय तिलकराज सिंह ने 22755 मत प्राप्त करते हुए लगभग 17000 सर्वाधिक मतों के अंतर से अपनी जीत दर्ज कराया है.District Panchayat
चुनाव में किस्मत आजमाने उतरे पूर्व श्रम मंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ सिंह की पुत्र वधू व प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष राधा सिंह, पूर्व मंत्री के पुत्र एवं निवर्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ.रविंद्र सिंह तथा निवर्तमान महापौर प्रेमवती खैरवार एवं पूर्व विधायक सरस्वती सिंह को मतदाताओं ने सिरे से ही नकार कर उनके राजनीतिक भविष्य पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है, जिला निर्वाचन कार्यालय में आज शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्यों के मतों के सारणीकरण कार्य कराया गया.District Panchayat
बता दे कि कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने मतगणना उपरांत वार्ड क्रमांक 1 उर्ती सामान्य सीट से संदीप शाह आम आदमी समर्थित, वार्ड 2 कोयलखूथ सामान्य महिला सीट से श्रीमती उषा शाह भाजपा समर्थित, वार्ड 3 पोंडी नौगई अनुसूचित जाति पुरुष सीट से राजेंद्र प्रसाद वर्मा पुत्र वंशमणि वर्मा पूर्व मंत्री कांग्रेस.District Panchayat
वार्ड 4 लंघाडोल अनुसूचित जनजाति महिला सीट से सुश्री यशोदा पनिका भाजपा समर्थित, वार्ड 5 खनुआनया टोला अनुसूचित जाति महिला सीट से सविता कुमारी प्रजापति कांग्रेस समर्थित, वार्ड 6 ओडग़ड़ी अनुसूचित जनजाति सीट से राय सिंह मरावी कांग्रेस समर्थित, वार्ड 7 अनुसूचित जनजाति महिला सीट से सोनम सिंह कांग्रेस समर्थित, वार्ड 8 महुआ गांव अनुसूचित जनजाति महिला सीट से सत्यवती सिंह कांग्रेस समर्थित.District Panchayat
वार्ड 9 नौढिय़ा आबाद अनारक्षित महिला सीट से चमेली घनश्याम पाठक भाजपा, वार्ड 10 कुलकवार अनारक्षित महिला सीट से अर्चना-नागेंद्र सिंह निर्दलीय, वार्ड 11 ओडऩी अनारक्षित सीट से सोमदेव सिंह ब्रह्म कांग्रेस समर्थित, वार्ड 12 गीर अनुसूचित जनजाति सीट से अशोक सिंह पैगाम कांग्रेस समर्थित, वार्ड 13 नौढिय़ा सामान्य महिला सीट से गीता यादव कांग्रेस समर्थित एवं वार्ड 14 चितरंगी सामान्य सीट से कमलेंद्र सिंह कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के विजय की घोषणा करते हुए सभी को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डीपी बर्मन, संयुक्त कलेक्टर राजेश शुक्ला, एसडीएम विकास सिंह, ऋषि पवार, तहसीलदार रमेश कोल, जीतेन्द्र बर्मा, जान्हवी शुक्ला व अन्य मौजूद रहे.District Panchayat
अर्चना ने राधा व सरस्वती सिंह को दिया मात
जिले का वार्ड क्र.10 कुलकवार अनारक्षित महिला सीट सबसे हाई प्रोफाइल व सुर्खियों में था। यहां पूर्व मंत्री स्व.जगन्नाथ सिंह व मौजूदा चितरंगी विधायक अमर सिंह की बहू राधा सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव मैदान में थीं. साथ ही पूर्व विधायक सरस्वती सिंह भी किस्मत आजमा रही थीं. दोनों नेत्रियां जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का ख्वाब देख रही थीं किन्तु यहां के मतदाताओं ने दोनों नेत्रियों को सिरे से नकार दिया है, भाजपा नेत्री राधा सिंह को महज 4213 एवं सरस्वती सिंह को 2241 मत ही मिले,अर्चना-नागेन्द्र प्रताप सिंह ने अर्चना द्विवेदी को करीब 2439 मतों से पराजित किया है.District Panchayat
पूर्व मंत्री के पुत्र एवं मेयर को भी जनता ने नकारा
वार्ड क्र.12 गीर अजजा मुक्त सीट से पूर्व मंत्री एवं निवर्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ.रविन्द्र सिंह व पूर्व मेयर प्रेमवती खैरवार भी चुनाव मैदान में थीं. प्रेमवती खैरवार भी जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का सपना पाल रखीं थीं.किन्तु यहां के मतदाताओं ने खारिज कर दिया, निर्वाचन कार्यालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक डॉ.रविन्द्र सिंह 5337 एवं प्रेमवती खैरवार 1983 मत ही हासिल कर पाये. बताया जा रहा है की यह क्षेत्र पूर्व मंत्री स्व.जगन्नाथ सिंह के प्रभावशील वाला क्षेत्र था. किन्तु धीरे-धीरे यहां भाजपा से लोगों का मोहभंग हो रहा है.District Panchayat
जिपं सदस्य के 13 नये चेहरे निर्वाचित
जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा जिला पंचायत सदस्यों के घोषित चुनाव परिणाम में 13 नये चेहरे जीतकर आये हैं. जबकि 2009 के चुनाव में अशोक सिंह पैगाम दूसरी बार चुनाव जीत हासिल किये हैं,पहली दफा चुनाव जीतने वालों में संदीप शाह, ऊषा यादव, राजेन्द्र वर्मा, यशोदा पनिका, सविता कुमारी, राय सिंह मरावी, सोनम सिंह, सत्यवती सिंह, चमेली-घनश्याम पाठक, अर्चना-नागेन्द्र प्रताप सिंह, सोमदेव ब्रम्ह, कमलेन्द्र सिंह चंदेल, गीता देवी यादव शामिल हैं. वहीं जिला पंचायत के दो सदस्यों को हार का भी सामना करना पड़ा है, जिसमें राधा सिंह एवं डॉ.रविन्द्र सिंह शामिल हैं.District Panchayat
जिपं के नवनिर्वाचित सदस्य एवं निकटतम प्रतिद्वंदी
वार्ड प्रत्याशी प्राप्त मत निकटतम प्रतिद्वंदी प्राप्त मत,का नाम प्रत्याशी
उर्ती संदीप शाह 7949 देवपती सिंह 5513
कोयलखूथ ऊषा-अजय 18594 ऊषा सिंह पोया 6177
पोंड़ी नौगई राजेन्द्र वर्मा 7314 रतिभान प्रसाद 6798
लंघाडोल यशोदा पनिका 6760 तारावती सिंह 5178
खनुआनवा टोला सविता कुमारी 11707 राजपती साकेत 5299
ओडग़ड़ी राय सिंह 6680 गीता सिंह 4488
बरका सोनम सिंह 22755 प्रीती-देवेन्द्र 2168
महुआगांव सत्यवती सिंह 12011 अन्नपूर्णा सिंह 7498
नौढिय़ा आबाद चमेली पाठ 18132 खैरूलनिशा 7611
कुलकवार अर्चना सिंह 8427 अर्चना द्विवेदी 5879
ओडऩी सोमदेव ब्रम्ह 6886 वीरेन्द्र वैश्य 5860
गीर अशोक सिंह 5789 दुर्गा सिंह 5662
नौढिय़ा गीता देवी 12356 ऊषा देवी 6073
चितरंगी कमलेन्द्र सिंह 11458 रमाशंकर पाठक 6923
सोनम के सर सज सकता है जिला पंचायत अध्यक्षीय का ताज
अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित जिला पंचायत सिंगरौली के अध्यक्ष का ताज सर्वाधिक मतों के अंतर से विजय हासिल करने वाली एवं पूर्व सांसद व पूर्व सिंगरौली जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वर्गीय तिलक राज सिंह की सुपुत्री सुश्री सोनम सिंह के जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने की संभावनाएं बढ़ गई है.District Panchayat
इस आशय की चर्चाएं आज मतगणना स्थल पर जोरो से जारी रहा,माना जा रहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष का पद क्योंकि एसटी महिला हेतु आरक्षित है और इस वर्ग से कांग्रेस व भाजपा समर्थित दो महिलाएं जीत हासिल की हैं,जिसमें तगड़ी दावेदारी सोनम की ही बन रही है,सितंबर 1996 को जन्मी सोनम जीव विज्ञान से स्नातकोत्तर की उपाधि धारक है.District Panchayat