प्रदेश में 133 नगरीय निकायों के चुनाव परिणामों के नतीजे सामने आने लगे हैं। 11 नगर निगमों में से तीन में कांग्रेस और सिंगरौली में आम आदमी पार्टी ने 9 हजार से ज्यादा की बढ़त बना ली है। यह भाजपा के लिए झटका है, क्योंकि इन सभी नगर निगमों पर उसका ही कब्जा रहा है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नतीजों पर लगातार नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सतना में योगेश ताम्रकार और खण्डवा में अमृता यादव को महापौर प्रत्याशी के रूप में आशीर्वाद देकर विजयी बनाने के लिए सभी भाई-बहनों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। सीएम ने कहा कि प्रदेश भाजपा नगरों के विकास और जनता के कल्याण के अपने सभी वचन निभाने के लिए कटिबद्ध है। योगेंद्र ताम्रकार 24916 वोटों से जीत दर्ज की है।
चौहान ने कहा कि बुरहानपुर नगर निगम में भाजपा को विजय का आशीर्वाद देकर भाई-बहनों ने जो विश्वास जताया है, उसके लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। हम आपका यह विश्वास खण्डित नहीं होने देंगे। महापौर प्रत्याशी बहन श्रीमती माधुरी पटेल व साथी कार्यकर्ताओं को इस शानदार जीत के लिए बधाई!
सातवे चरण की गिनती पूर्ण हो चुकी है इस प्रकार है
सातवां चरण में भी आप से रानी अग्रवाल आगे
कांग्रेश 24670
बीजेपी 24879
आम आदमी पार्टी 34038
बीएसपी 12158