Singrauli News : महिला का घर के अंदर मिला शव, पति फांसी पर झूला,कुंदवार पुलिस चौकी क्षेत्र के बेलवानी गांव की घटना, जांच में जुटी पुलिस
Singrauli News : सिंगरौली 29 सितम्बर। पुलिस चौकी कुंदवार के बेलवानी गांव की एक 40 वर्षीय महिला का संदिग्ध हालत में घर के अंदर शव मिला। वहीं उक्त घटना स्थल से करीब 2 सौ मीटर दूर महुआ के पेंड़ में मृतिका महिला के पति भी फांसी के फंदे में लटका हुआ था। प्रथम दृष्टया में पुलिस महिला की हत्या एवं अधेड़ व्यक्ति के फांसी मानकर जांच पड़ताल में जुट गयी है.Singrauli News
घटना के संबंध में कुंदवार चौकी प्रभारी भीपेन्द्र पाठक से मिली जानकारी के मुताबिक सूचना मिली की ग्राम बेलवानी निवासी गीता बैगा पति लखनलाल बैगा उम्र 40 वर्ष का घर के अंदर शव पड़ा हुआ है। वहीं यह भी जानकारी मिली की मृतिका के पति लखनलाल बैगा पति तेजबली बैगा उम्र 45 वर्ष का शव घर से करीब 2 सौ मीटर दूर महुए के पेंड़ फांसी के फंदे पर लटका हुआ है।Singrauli News
इसकी खबर मिलते ही तत्काल पुलिस घटना स्थल पहुंच पति-पत्नी के दोनों शवों को अपने कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है। सूत्र बता रहे हैं कि संभवत: मृतक लखनलाल बैगा ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.Singrauli News
घटना की जानकारी जियावन टीआई कपूर त्रिपाठी को दी गयी है। साथ ही पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार सिंह, एएसपी शिव कुमार वर्मा एवं एसडीओपी राजीव पाठक के दिशा-निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं प्रथम दृष्टया में पुलिस ने माना है कि संभवत: मृतिका गीता बैगा की हत्या की गयी है।Singrauli News