मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लीक के माध्यम से किसानों के खाते में भेजी फसल बीमा की राशि,चितरंगी,देवसर विधायक भी कार्यक्रम में हुए शामिल
सिंगरौली 12 फरवरी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल क्षति की सहायता राशि का किसानों के खाते में वितरण का बैतूल में आयोजित प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण जिला स्तरीय कार्यक्रम बैढऩ बिलौंजी के सामुदायिक भवन में दिखाया गया।
मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों को संबोधित कर प्रधानमंत्री फसल बीमा सहित अन्य कृषक कल्याणकारी योजनाओं के उपलब्धियों को गिनाते हुए वैक्सीनेशन का भी जिक्र किये। कार्यक्रम में उपस्थित किसानो को संबोधित करते हुये सिंगरौली विधायक रामलल्लू बैस ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानो की सरकार है जहा किसानो की आय को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा कई योजनाऐ संचालित की गई है। वहीं केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के द्वारा किसानो की क्षति हुई फसलो की क्षतिपूर्ति राशि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किया जाकर उन्हें सहायता राशि प्रदान की जा रही है। साथ ही अपने जिले के किसानो को भी इस योजना का लाभ आज मिला है। उन्होंने कहा कि अपने जिले में कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से किसानो को उन्नत बीज लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं मौसम केन्द्र के माध्यम मौसम की जानकारी भी प्रदान की जा रही है।
इस अवसर पर विधायक सिंगरौली रामलल्लू बैस, चितरंगी अमर सिंह,देवसर सुभाष-रामचरित्र बर्मा, कलेक्टर राजीव रंजन मीना, नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष चन्द्र प्रताप विश्वकर्मा, किसान मोर्चा के प्रदेश सदस्य बीरेन्द पाठक के मौजूदगी में किया गया।कार्यक्रम में नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष चन्द्र प्रताप विश्वकर्मा एवं किसान मोर्चा के प्रदेश सदस्य बीरेन्द पाठक ने अपने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डीपी बर्मन, संयुक्त कलेक्टर बिकास सिंह, डीडीए आशीष पाण्डेय, जिला खनिज अधिकारी एके राय, उपायुक्त सहकारित पीके मिश्रा, डीएसओ सीपी चन्द्रवंशी, सहायक संचालक मनोज सिंह, अजीत सिंह, लवकुश सिंह, मंण्डी सचिव डीपी पनिका, संग्राम सिंह, डीपी मरावी सहित समाजसेवी सीताराम बर्मा, शारदा शर्मा सहित किसान मौजूद रहे।
सरकार किसानों की हितैषी है: अमर
समारोह को संबोधित करते हुये विधायक अमर सिंह ने कहा कि सरकार की फसल बीमा जैसी योजनाओं से खेती में रिस्क घटा है। सरकार की किसान हितैषी नीतियों के कारण प्रदेश को लगातार पांच कृषि कर्मण पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। किसानों की मेहनत को सरकार उपार्जन के माध्यम से उचित दाम दे रही है।
जिले के विकास में किसानों का महत्वपूर्ण योगदान है: सुभाष
समारोह को संबोधित करते हुये देवसर विधायक सुभाष बर्मा ने कहा कि जिले के विकास में किसानों का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रधानमंत्री मोदी ने खाद के मंहगे होने पर किसानों पर कोई भार नहीं पडऩे दिया। किसानो को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से 10 हजार रूपये सहायता राशि प्रदान की जा रही है जो खेती किसानी के लिए किसी बरदान से कम नही है।
अन्नदाता फसलों का करायें बीमा: कलेक्टर
समारोह को संबोधित करते हुये कलेक्टर ने कहा कि फसल क्षति से बचने के लिए किसानो को अधिक से अधिक बीमा कराना चाहिये। उन्होंने कहा कि जिले में अच्छी किस्म के बीजो का प्रयोग कर किसानों के द्वारा अच्छी पैदावार प्राप्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ जाने से फसलो का बीमा कराया जाना अति आवश्यक है, ताकि कोई भी दैवीय प्रकोप होने से उनके क्षतिग्रस्त फसलो के नुकसान की भरपाई की जा सके।