मकान बनाने के विवाद में महिला के ऊपर केरोसिन डालकर लगा दी आग,हालत गंभीर, रीवा रेफर…
पुलिस दबंगों की सरगर्मी से कर रही तलास,दबंग फरार…
पन्ना – मध्यप्रदेश के पन्ना में दबंगों ने एक दलित महिला को केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर हालत में महिला को जिला चिकित्सालय पन्ना लाया गया।जिसे बाद में रीवा रेफर कर दिया गया।महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। दरअसल मकान बनाये जाने के मामले में महिला से कहा सुनी हो गयी थी लेकिन दवगों को वह नागवार गुजरा ओर महिला के ऊपर केरोसिन डालकर माचिस से आग लगा दी। जलती महिला की चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़े ओर आग को बुझाया। फिर आनन फानन में अस्पताल ले आये लेकिन पन्ना जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉक्टरों ने रीवा रिफर कर दिया। महिला की हालत बेहद नाज़ुक बनी हुई है। दिल दहला देने वाला यह मामला पन्ना जिले के धरमपुर थाना क्षेत्र के रामनगर गावँ की घटना है। इस घटना के बाद दबंग तीनों आरोपी फरार हो गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी.के एस परिहार ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस पुलिस दबंगों की सरगर्मी से तलासकर रही है।