रांची — भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता भी कोरोनावायरस से संक्रमित गए हैं दोनों को रांची के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टर उनकी हालत पर नजर रखे हुए हैं तो वहीं उनका स्वास्थ्य स्थिर बताया जा रहा है डॉक्टर के मुताबिक दोनों की हालत फिलहाल ठीक है।
महेंद्र सिंह धोनी के पिता पान सिंह धोनी और माताजी देवकी रानी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है डॉक्टरों ने चेकअप कर बताया कि दोनों का ऑक्सीजन लेवल सामान्य है सीटी स्कैन से पता चला है कि संक्रमण का असर फेफड़ों तक नहीं है दोनों को बेहतर इलाज दिया जा रहा है यहां जाने लायक है कि महेंद्र सिंह धोनी इस समय आईपीएल टूर्नामेंट खेल रहे हैं।
कई राज्यों में कोरोना बेकाबू
बता दें कि कोरोनावायरस कई राज्यों में बेकाबू हो चला है बढ़ते आंकड़ों ने सरकार को चिंता में डाल दिया है। सरकार से लेकर आम आदमी कोरोना बचाव के लिए युद्ध स्तर पर अपना सहयोग दे रहे हैं लेकिन कोरोनावायरस की दूसरी लहर तेजी से फैलती जा रही है 11 राज्य तो ऐसे हैं जहां हालत बेकाबू होते जा रहे हैं महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 62097 मरीज पाजिटिव मिले हैं। वही दिल्ली में 28395, उत्तर प्रदेश में 29574, कर्नाटक में 21794, केरल में 19577, छत्तीसगढ़ में 15625, मध्य प्रदेश में 12727, गुजरात में 12206, राजस्थान में 12201, तमिलनाडु में 10987 और बिहार में 10454 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।