ऐसा कहा जाता है कि एक महिला अपने पति की हर ज्यादती बर्दाश्त कल ड्यूटी है लिख बेवफाई को बर्दाश्त नहीं कर पाती है। और यदि बेवफाई मिली तो वह हद पार करने को तैयार रहती है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के नागपुर में सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति की गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वह उस शख्स की पांचवी पत्नी है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही, आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
इस तरह घटना को दिया अंजाम
जानकारी के मुताबिक, महिला को अपने पति की बेवफाई का पता चला था। ऐसे में उसने बदला लेने की ठान ली। उसने अपने पति को बेहद मुहब्बत के साथ कुर्सी पर बैठाया और उसे पॉर्न वीडियो दिखाने लगी। वीडियो के हिसाब से उसने अपने पति को कुर्सी से बांध दिया और शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद उसने गला रेतकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। जांच में मृतक की शिनाख्त लक्ष्मण मलिक के रूप में हुई, जो नागपुर में अकेले रहता था। बताया जा रहा है कि वह सेवानिवृत्त हो चुका था और पेंशन के पैसों को लेकर भी उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। इस बीच आठ मार्च को पत्नी स्वाति नागपुर पहुंची और लक्ष्मण से अपनी बात मनवाने की कोशिश करने लगी। जब वह नहीं माना तो महिला ने उसे पॉर्न के जाल में फंसाया और कत्ल कर दिया।
लक्ष्मण ने रचाईं थीं पांच शादी
पुलिस के मुताबिक, लक्ष्मण की हत्या की जानकारी 9 मार्च को मिली, जिसके बाद जांच शुरू की गई। इस दौरान पता चला कि वह पांच शादी कर चुका है और पांचवीं पत्नी स्वाति से उसका विवाद चल रहा है। पुलिस का दावा है कि लक्ष्मण के पेंशन के पैसे को लेकर स्वाति ने उसकी हत्या कर दिया।
महिला ने दी यह जानकारी
बताया जा रहा है कि पुलिस ने शक के आधार पर स्वाति को पकड़ लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी। पहले उसने पुलिस को उलझाने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह लक्ष्मण की बेवफाई से नाराज थी और कई महीने से अलग रह रही थी, लेकिन अब उसने लक्ष्मण को सबक सिखाने की ठान ली थी, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि लक्ष्मण और स्वाति का तीन महीने का बच्चा भी है।
5 Comments
This is the right blog for anyone who wants to find out about this topic. You realize so much its almost hard to argue with you (not that I actually would want…HaHa). You definitely put a new spin on a topic thats been written about for years. Great stuff, just great!
Wow that was unusual. I just wrote an extremely long comment but after I clicked submit my comment didn’t appear. Grrrr… well I’m not writing all that over again. Anyhow, just wanted to say excellent blog!
Some really quality content on this site, saved to fav.
Wow that was strange. I just wrote an really long comment but after I clicked submit my comment didn’t appear. Grrrr… well I’m not writing all that over again. Regardless, just wanted to say superb blog!
Wohh exactly what I was looking for, appreciate it for posting.